किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत (Kangana Ranaut) और पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के बीच सोशल मीडिया पर युद्ध शुरू हो गया है। जिसमें कंगना ने दिलजीत पर तंज कसते हुए करण जौहर का नाम भी घसीट लिया है। कंगना रणौत का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
किसान आंदोलन को लेकर आपस में भिड़े कंगना और दिलजीत, सोशल मीडिया पर पार हुईं सारी हदें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल कंगना ने बुजुर्ग किसान दादी को बिलकिस बानो बताते हुए मजाक उड़ाया था। इस पर दिलजीत ने लिखा था कि बंदे को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए। कंगना को दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध के बाद से बुजुर्ग सिख महिला के बारे में एक ट्वीट करने के लिए कानूनी नोटिस मिला। जिसके बाद दिलजीत ने भी सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कंगना पर निशाना साधा। अब दोनों के बीच सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गई है।
कंगना ने दिलजीत को जवाब देते हुए दो ट्वीट में लिखा, 'सुनो गिद्दों मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी मत समझना, मैं सब देख रही हूं किस किस तरह से तुम झूठ बोलकर मासूमों को भड़का रहे हो और उनका इस्तेमाल कर रहे हो, जब शाहीन बाग की तरह इन धरनों का रहस्य खुलेगा तो मैं एक शानदार स्पीच लिखूंगी और तुम लोगों का मुंह काला करूंगी- बब्बरशेरनी'
सुनो गिद्दों मेरी ख़ामोशी को मेरी कमज़ोरी मत समझना, मैं सब देख रही हूँ किस किस तरह से तुम झूठ बोलकर मासूमों को भड़का रहे हो और उनको इस्तेमाल कर रहे हो, जब शाहीन बाग़ की तरह इन धरनों का रहस्य खुलेगा तो मैं एक शानदार स्पीच लिखूँगी और तुम लोगों का मुँह कला करूँगी- बब्बरशेरनी pic.twitter.com/mYx5mmLkEE
इसके बाद एक अन्य ट्वीट में दिलजीत के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कंगना ने लिखा, 'ओ करण जौहर के ***, जो दादी शाहीन बाग में अपनी नागरिकता के लिए लिए प्रदर्शन कर रही थी, वही बिलकिस बानो दादी जी किसानों के एमएसपी के लिए भी प्रदर्शन करती हुई दिखीं। महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं। क्या ड्रामा चलाया है तुम लोगों ने? इसे तुरंत खत्म करो।'

दिलजीत और कंगना यहीं नहीं रुके दोनों ने एक दूसरे को तंज कसते हुए लगातार एक के बाद एक ट्वीट किए। दरअसल ये बहस किसान आंदोलन में आईं दादी को लेकर हो रही है। जिसे लेकर कंगना ने ट्वीट किया था लेकिन ट्रोल होने के बाद कंगना ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। इसी ट्वीट को लेकर दिलजीत ने भी कंगना के लिए ट्वीट किया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। इतना ही नहीं कंगना ने दिलजीत के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।
Mera ya tumhara sahi hona zaroori nahin hai, desh ka sahi hona zaroori hai, tum log farmers ko bhatka rahe ho, pareshaan hoon main inn protests se aaye din in riots se iss khoon kharabe se, aur tum sab bhaagidaar ho ismein... remember that ... https://t.co/shhe4lyM43