फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर की टीम में शामिल हुए पत्रकार राजीव मसंद, कंगना ने कसा तंज, बोलीं- 'पहले से ही चमचे थे'

Fri, 15 Jan 2021 03:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 15 Jan 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Journalist Rajeev Masand After He Quits Journalism and Shake Hands With Karan Johar
कंगना रणौत, राजीव मसंद - फोटो : Twitter

मशहूर पत्रकार राजीव मसंद ने लगभग दो दशक तक पत्रकारिता के दम पर नाम कमाने के बाद अब इस प्रोफेशन को अलविदा कर दिया है। राजीव मसंद पहले जहां फिल्मी हस्तियों का इंटरव्यू लिया करते थे। अब वो एक टैलेंट एजेंसी में काम करेंगे। राजीव मसंद ने अपने इस नए काम की शुरुआत की है करण जौहर के साथ मिलकर। लेकिन राजीव के इस कदम पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने उनके ऊपर तंज कसा है।

Kangana Ranaut Slams Journalist Rajeev Masand After He Quits Journalism and Shake Hands With Karan Johar
करण जौहर, राजीव मसंद - फोटो : Instagram

दरअसल राजीव मसंद अब करण जौहर की धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी में बतौर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में काम करेंगे। राजीव फिल्मों की समीक्षा और फिल्मी कलाकारों के साक्षात्कार नहीं, बल्कि नए कलाकारों की इस नई एजेंसी की संचालन व्यवस्था देखेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी ने इस शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज जारी करके की। जिसके बाद कंगना ने राजीव पर तंज कसा है।

Kangana Ranaut Slams Journalist Rajeev Masand After He Quits Journalism and Shake Hands With Karan Johar
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने राजीव मसंद को टारगेट करते हुए लिखा, 'राजीव ने सुशांत और मेरे बारे में सबसे जहरीले ब्लाइंड आर्टिकल लिखे थे। उसने खुलकर औसत दर्जे के स्टार किड्स के तलवे चाटे और जो फिल्में वाकई अच्छी थीं, उन्हें निगेटिव रिव्यू दिए। पत्रकार होने के बावजूद भी वह हमेशा करण जौहर के चमचे ही थे। अच्छा हुआ कि वह पत्रकारिता का मुखौटा उतारकर आधिकारिक रूप से करन जौहर के साथ जुड़ गए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Journalist Rajeev Masand After He Quits Journalism and Shake Hands With Karan Johar
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

वहीं कंगना ने अपने एक अन्य ट्वीट में मूवी माफिया को भी आड़े हाथों लिया है। कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा, 'ऐसे ही मूवी माफिया हर जगह से खास लोगों को हाईजैक कर लेते हैं। वे आपकी पर्सनल लाइफ को हर एंगल से बर्बाद करने के लिए एजेंट्स/क्रिटिक्स/जर्नलिस्ट्स/डिस्ट्रीब्यूटर्स/अवॉर्ड जूरी को लगाते हैं। वे आपको बैन कर आपकी छवि बर्बाद कर देते हैं। कई लोग दम तोड़ देते हैं, कुछ सर्वाइव कर जाते हैं। मूवी इंडस्ट्री में सख्त कानून की जरूरत है।'
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Slams Journalist Rajeev Masand After He Quits Journalism and Shake Hands With Karan Johar
राजीव मसंद, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बात करें राजीव मसंद के बारे में तो राजीव ने लगभग दो दशक तक पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में ही पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रख दिया था। अपने इस दो दशक के करियर में राजीव ने देश के कई नामी-गिरामी मीडिया हाउस के साथ काम किया। साल 2020 में जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई तब राजीव के ऊपर सुशांत को लेकर ब्लाइंड आर्टिकल लिखने का आरोप लगा था। जिसके चलते उनसे मुंबई पुलिस ने पूछताछ भी की थी।



पढ़ें: सैंडलवुड ड्रग्स केस: चार महीने से फरार थे विवेक ओबेरॉय के साले, कुक की इस गलती से हो पाई गिरफ्तारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed