{"_id":"600168d0fa718f45d61e366a","slug":"randeep-hooda-and-urvashi-rautela-starts-shooting-for-web-series-inspector-avinash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘इंस्पेक्टर अविनाश’ ने इस बार मुंबई में शुरू किया एक्शन, जल्द सामने आएगी निडर पुलिसवाले की गाथा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘इंस्पेक्टर अविनाश’ ने इस बार मुंबई में शुरू किया एक्शन, जल्द सामने आएगी निडर पुलिसवाले की गाथा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 15 Jan 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंस्पेक्टर अविनाश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जियो स्टूडियोज के बैनर तले वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। इस सीरीज की कहानी असली पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित होगी जिसका निर्देशन कर रहे हैं नीरज पाठक।
2 of 5
इंस्पेक्टर अविनाश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई और इसके मुहूर्त के समय रखी गई पूजा में सीरीज के मुख्य कलाकार रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला मौजूद रहे। इन दोनों के अलावा सीरीज में महेश मांजरेकर, रजनीश दुग्गल, फ्रेडी दारूवाला, गोविंद नामदेव, अध्ययन सुमन, अमित सियाल, प्रियंका बोस और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
3 of 5
इंस्पेक्टर अविनाश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जियो स्टूडियोज की तरफ से जारी की गई तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'कट्टे बहुत देख लिए, अब सरकारी बंदूक की गर्मी दिखाएंगे।' इस पोस्ट के जरिए ही जानकारी दी गई कि वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' की शूटिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। इस एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज में इंस्पेक्टर अविनाश के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता रणदीप हुड्डा। यह सीरीज उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी जिसमें इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के जीवन को नाटकीय रूप देकर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंस्पेक्टर अविनाश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा ने अपने जीवन में कई तरह के अपराधियों का सामना किया और राज्य में कई आपराधिक घटनाओं पर असरदार कार्यवाही भी की। उनके व्यक्तित्व को करीब से जानने के लिए वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के निर्देशक नीरज पाठक ने अविनाश मिश्रा से बातचीत की और उनसे पूरी कहानी जानी। वह पिछले तीन साल से इस कहानी पर काम कर रहे थे। अविनाश मिश्रा स्पेशल टास्क फोर्स और आतंक विरोधी दस्ते का भी हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इंस्पेक्टर अविनाश
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब अविनाश मिश्रा की पूरी जीवन कथा को दर्शक वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के रूप में पर्दे पर देखेंगे। रणदीप हुड्डा भी इस किरदार में ढलने के लिए काफी लंबे समय से काम कर रहे थे। जियो स्टूडियोज की एक और फिल्म 'आधार' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है जिसमें विनीत कुमार, सौरभ शुक्ला, संजय मिश्रा और रघुवीर यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।