फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैंडलवुड ड्रग्स केस: चार महीने से फरार थे विवेक ओबेरॉय के साले, कुक की इस गलती से हो पाई गिरफ्तारी

Fri, 15 Jan 2021 02:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 Jan 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Vivek oberoi brother in law aditya alwa arrested in sandalwood drug case because of cook mistake
आदित्य अल्वा - फोटो : ट्विटर

सैंडलवुड ड्रग्स केस में दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई नाम आए हैं। इसमें विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा भी शामिल हैं। उन पर ड्रग्स वाली पार्टी के आयोजन का आरोप है। बीते दिनों बंगलुरु पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा ने उन्हें गिरफ्तार किया और अब उनसे पूछताछ जारी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक आदित्य ने अभी तक कुछ खास नहीं बताया है।

Vivek oberoi brother in law aditya alwa arrested in sandalwood drug case because of cook mistake
परिवार के साथ विवेक ओबरॉय और आदित्य अल्वा - फोटो : ट्विटर

पुलिस का मानना है कि ड्रग्स केस में आदित्य अल्वा मुख्य आरोपियों में से हैं। ऐसे में वे उनसे लगातार कड़े सवाल पूछ रही है। अब इस केस में खुलासा हुआ है कि आदित्य अल्वा के कुक की एक गलती की वजह से उन्हें पकड़ा जा सका है। पुलिस ने आदित्य को चेन्नई से गिरफ्तार किया था।

Vivek oberoi brother in law aditya alwa arrested in sandalwood drug case because of cook mistake
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

आदित्य जब हैदराबाद में थे तो उन्होंने एक नेपाली कुक रखा था। कैब से दोनों चेन्नई आते जाते थे। पुलिस को उनकी यात्रा के बारे में जानकारी मिल रही थी। उनके लोकेशन को ट्रेस करने के लिए पुलिस इस इंतजार में थी कि कोई फोन कॉल मिलाया जाए। आदित्य के कुक ने पुलिस के लिए यह काम आसान कर दिया। कुक अपने परिवार को बताना चाह रहा था कि वह सुरक्षित है। उसने बंगलुरु में अपने कुछ दोस्तों के जरिए ये संदेश पहुंचाया। इसी कॉल की वजह से पुलिस को आदित्य के लोकेशन की जानकारी मिली और उसे गिरफ्तार किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek oberoi brother in law aditya alwa arrested in sandalwood drug case because of cook mistake
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

आदित्य अल्वा आरोपों से कर रहे इनकार
आरोप है कि आदित्य के हेबल लेक स्थित फार्महाउस पर रेव पार्टीज आयोजित की जाती थीं, जहां मामले के आरोपी शामिल होते थे। आदित्य का कहना है कि उन्होंने पार्टी होस्ट की है लेकिन वह किसी ऐसे शख्स को नहीं जानते जो ड्रग्स लेता हो। सैंडलवुड ड्रग्स मामले को लेकर अक्तूबर 2020 में विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर भी पुलिस ने छापेमारी की थी।

विज्ञापन
Vivek oberoi brother in law aditya alwa arrested in sandalwood drug case because of cook mistake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले साल चार सितंबर को आदित्य और अन्य के खिलाफ कॉटनपेट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था जिसके बाद से वे फरार चल रहे थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक कन्नड़ अभिनेत्री को ड्रग्स दिलवाने में मदद की। उनके साथ इस लिस्ट 12 अन्य लोगों का नाम भी शामिल है। इस केस में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed