फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत ने खोली बॉलीवुड की 'ड्रग पार्टी' की पोल, बताया कैसे होता है ये पूरा खेल

Sun, 30 Aug 2020 04:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 30 Aug 2020 04:38 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Speaks On Bollywood Drug parties Reality says when happened there
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की चैट से ड्रग कनेक्शन का खुलासा हुआ है। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी इस मामले की जांच में लग गया है। बॉलीवुड की बड़ी पार्टियों में कई बार ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर आरोप लगाए जा चुके हैं। हाल ही में अभिनेत्री कंगना रनौत ने ऐसी ही पार्टी की पोल खोल दी।

Kangana Ranaut Speaks On Bollywood Drug parties Reality says when happened there
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू मे कंगना रनौत ने बताया कि वो खुद ऐसे क्लब का हिस्सा रही हैं जहां अक्सर पार्टीज हुआ करती थीं और इनमें ड्रग्स का खूब इस्तेमाल किया जाता था। कंगना ने बताया कि इन पार्टीज में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं।

Kangana Ranaut Speaks On Bollywood Drug parties Reality says when happened there
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना ने कहा, 'मेरी उम्र के युवा अभिनेता अकेले ही पूरी ड्रग सूंघ लिया करते थे। इनके बारे में ब्लाइंड आइटम्स भी लिखे जाते हैं। इन पार्टीज को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाता है। उनकी पत्नियां भी इन पार्टियों को होस्ट करती हैं। आपको ऐसी पार्टियों में केवल ऐसे लोग मिलेंगे जो ड्रग्स लेते हैं और अय्याशी करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Speaks On Bollywood Drug parties Reality says when happened there
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना ने दावा किया कि इन ड्रग डीलर पर सरकार का हाथ होता है। वही इनकी मदद करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने उनमें से एक को डेट भी किया था। इसकी शुरुआत एक ड्रिंक के साथ होती है, फिर एक रोल और फिर एक गोली, फिर वो सूंघने लगते हैं। इनकी पत्नियां भी ड्रग्स लेती हैं।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut Speaks On Bollywood Drug parties Reality says when happened there
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना ने कहा कि इन पार्टीज में खूब अय्याशी होती है। जमकर अश्लीलता का खेल होता है। अभिनेत्री के मुताबिक, इन पार्टीज में अय्याशी की कोई सीमा नहीं होती। इतनी ज्यादा अश्लीलता होती है कि चीजें कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं। 


सुशांत के कार्ड से बहुत शॉपिंग करती थीं रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी ने बताया पूरा सच

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed