बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अभिनय के साथ ही अपने किसी न किसी बयान को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक मुद्दे तक पर अपने बेबाक बोलों की वजह से सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि कई बार इसी वजह से कई बार वह विवादों में भी आ जाती हैं। इस समय कंगना 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर एक के बाद एक बयान दे रही हैं। जहां वह विवेक अग्निहोत्री की तारीफ कर रही हैं, तो वहीं उन्होंने इंडस्ट्री के कई लोगों और राजनेताओं को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है और अब अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पंजाब में नई सरकार बनने पर निशाना साधा है और टुकड़े-टुकड़े गैंग कहा है।
Kangana Ranaut: पंजाब में नई सरकार बनने पर बोलीं कंगना रणौत, 'टुकड़े-टुकड़े गैंग एक्टिव'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग एक्टिव
दरअसल कंगना रणौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है और उसके साथ लिखा है, 'पंजाब में तीन दिन के भीतर नई सरकार, टुकड़े-टुकड़े गैंग एक्टिव। हालांकि कंगना ने अपना ये स्टेटस कुछ ही देर में हटा भी दिया। आपके बता दें कि विधान सभा चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी की एक बड़ी जीत हुई है और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। आज पंजाब में शपथ ग्रहण के बाद वह अपना पदभार संभालेंगे।
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी से द कश्मीर फाइल्स फिल्म के किरदार में अनुपम खेर और जोकर फिल्म के किरदार की तस्वीर भी शेयर की है और लिखा, अब शहर में ब्लॉकबस्टर हीरो। इसी के साथ उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा और बदलाव के लिए...इन्हें एक्टिंग नहीं आती। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-'परफॉरमेंसेस जिन्हें दुनिया कभी नहीं भूल पाएगी।
हाल ही में कंगना रणौत ने लोगों से अपील की थी कि उन्हें 'द कश्मीर फाइल्स' जरूर देखनी चाहिए और नए भारत का निर्माण करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की तारीफ करते हुए फिल्म इंडस्ट्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस फिल्म ने पूरी इंडस्ट्री के पाप धो दिए।