{"_id":"5d1c19868ebc3e3cae789595","slug":"kangana-ranaut-steal-the-limelight-in-judgementall-hai-kya-trailer-luanch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, कंगना रनौत ने लूटी लाइमलाइट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, कंगना रनौत ने लूटी लाइमलाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की बहुचर्चित फिल्म 'जजमेंटल है क्या' (Judgementall Hai Kya) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज के दौरान कंगना रनौत खास अंदाज में नजर आईं। सामने आई तस्वीरों में कंगना मीडिया को पोज देती नजर आईं। इस मौके पर कंगना ने अपनी ड्रेस की वजह से लाइमलाइट लूट ली।
कंगना ने इस मौके पर ब्लैक एंड गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। पहले इस फिल्म का नाम 'मेंटल है क्या' था। इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी और सेंसर बोर्ड ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद फिल्म का नाम ट्रेलर रिलीज होने से कुछ दिन पहले बदला।
फिल्म का नाम बदलने को लेकर बालाजी टेलीफिल्म्स के प्रवक्ता का आधिकारिक बयान भी आया था। प्रवक्ता के बयान में कहा था- 'मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मामलों की संवेदनशीलता हमें पता है। हमारी भावनाएं किसी को भी आहत पहुंचाने की नहीं हैं। इसलिए मेकर्स ने फिल्म का नाम मेंटल है क्या से जजमेंटल है क्या कर दिया है। कंगना और राजकुमार राव ने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। दर्शकों को और ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहते, जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
सीबीएफसी ने मामूली बदलाव के बाद U/A सर्टिफिकेट दिया है। इस पर मेकर्स ने खुशी जाहिर की। अब यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। जजमेंटल है क्या फिल्म का ट्रेलर मंगलवार शाम को दिल्ली और मुंबई में लॉन्च किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : file photo
करीब ढाई मिनट का ये ट्रेलर सौरभ शुक्ला की आवाज से शुरू होता है और दिखाता है बॉबी और केशव की कहानी। फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं कंगना और राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।