Kangana Ranaut: नीना के विवादित नारीवाद वाले बयान पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री के पक्ष में पंगा गर्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारीवाद के बारे में नीना गुप्ता का स्टेटमेंट वायरल होने के बाद कंगना रणौत ने अभिनेत्री का समर्थन किया है। नीना गुप्ता ने नारीवाद को फालतू करार दिया था और कहा था कि इस पर विश्वास करना जरूरी नहीं है। इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था और कई लोगों ने नीना की जमकर आलोचना की थी। लेकिन इन सभी आलोचनाओं के बीच कंगना रणौत, नीना गुप्ता का बचाव करने के लिए आगे आईं। बॉलीवुड की पंगा गर्ल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, नीना के बयान पर लोगों द्वारा दिए गए रिएक्शन पर सवाल उठाया और कहा कि उनका भी मानना है कि कोई भी समान नहीं है।
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरीज पर नीना गुप्ता का समर्थन करते हुए लिखा, 'मुझे नहीं पता कि नीना जी ने जो कहा उस पर इतनी तीखी प्रतिक्रिया क्यों हुई। पुरुष और महिला कभी एक जैसे नहीं हो सकते, वे हर स्तर पर स्पष्ट रूप से भिन्न हैं, क्या वे समान हैं? स्त्री और पुरुष को भूल जाइए, कोई भी समान नहीं है, हममें से हर व्यक्ति विकास के एक अलग लेवल पर है। इसलिए हमारे पास भगवान, गुरु, वरिष्ठ, माता-पिता या यहां तक कि बॉस भी हैं। कुछ के पास ज्यादा अनुभव है या कुछ सही में ज्यादा विकसित हैं, लेकिन हम किसी भी स्तर पर समान नहीं हैं।'
Bhushan Kumar: भूषण कुमार को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने हटाए बलात्कार के आरोप
एक पॉडकास्ट में नीना गुप्ता ने कहा था कि इस विचार पर विश्वास करना जरूरी नहीं है कि महिलाएं और पुरुष समान हैं। अभिनेत्री बोली थीं, 'मैं कहना चाहती हूं कि फालतू नारीवाद या इस विचार पर विश्वास करना जरूरी नहीं है कि महिलाएं पुरुषों के बराबर हैं। इसके बजाय, वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करने और अपने काम पर ध्यान देने पर ध्यान दें। यदि आप एक गृहिणी हैं, तो इसे नीची दृष्टि से न देखें, यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है। अपना आत्मसम्मान बढ़ाएं और खुद को छोटा समझने से बचें। यही मुख्य संदेश है जो मैं बताना चाहती हूं। इसके अलावा, पुरुष और महिलाएं समान नहीं हैं। जिस दिन पुरुष गर्भवती होने लगेंगे, उस दिन हम बराबर हो जाएंगे।' नीना गुप्ता के इस बयान ने बवाल मचा दिया था।
Allu Arjun: तेलंगाना चुनाव के दौरान फैन की मदद करते दिखे अल्लू अर्जुन, वीडियो देख हो रही 'पुष्पा' की तारीफ