फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने बिना शर्त बीएमसी के खिलाफ वापस ली याचिका, बताई ये वजह

Wed, 10 Feb 2021 06:36 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 10 Feb 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut residence case: Actor to apply for BMC regularisation, agrees to withdraw plea
कंगना रणौत - फोटो : फाइल

अभिनेत्री कंगना रणौत की ओर से बीएमसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर याचिका को वापस ले लिया है।  कोर्ट में कंगना ने बताया कि वह अवासीय फ्लैटों में कथित अनियमितता के संबंध में मुंबई नगर निकाय में नियमितीकरण का आवेदन दायर करेंगी। कंगना के वकील बीरेंद्र सराफ ने दिसंबर 2020 में कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील को वापस लेने का अनुरोध किया। एक इमारत में तीन फ्लैटों को अवैध रूप से मिलाने पर बृन्हमुंबई महानगरपालिका के नोटिस के खिलाफ कंगना ने कोर्ट में चुनौती दी थी। 

Kangana Ranaut residence case: Actor to apply for BMC regularisation, agrees to withdraw plea
कंगना रणौत

कोर्ट में जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण ने कंगना को अपील वापस लेने की इजाजत देते हुए कहा कि नियमितीकरण के आवेदन को जबतक नगर निकाय सुन नहीं लेता और फैसला नहीं कर लेता तब तक और उसके दो हफ्ते बाद तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।  जस्टिस चव्हाण ने कहा, ''अपीलकर्ता (कंगना रणौत) को एमसीजीएम के समक्ष चार हफ्तों में नियमितीकरण का आवेदन देने की इजाजत दी जाती है। ''

Kangana Ranaut residence case: Actor to apply for BMC regularisation, agrees to withdraw plea
कंगना रणौत

कोर्ट ने आगे कहा कि निगम, कानून के तहत उनके आवेदन पर तेजी से फैसला ले।  कोर्ट ने यह भी कहा, ''अपीलकर्ता के खिलाफ विपरीत आदेश की सूरत में, बीएमसी द्वारा उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए ताकि अपीलकर्ता अपील दायर कर सकें। ''

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut residence case: Actor to apply for BMC regularisation, agrees to withdraw plea
कंगना रणौत

बता दें कि कंगना रणौत की मालिकाना हक वाले तीन फ्लैटों को कथित अवैध रूप से मिलाने के मामले में अभिनेत्री को मार्च 2018 में नोटिस जारी किया था।  दिंडोशी की कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में नोटिस के खिलाफ उनका मुकदमा खारिज कर दिया था।  जिसके बाद कंगना ने हाईकोर्ट का रुख किया था। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut residence case: Actor to apply for BMC regularisation, agrees to withdraw plea
कंगना रणौत - फोटो : फाइल फोटो

गौरतलब है कि पिछले साल नगर निकाय ने पाली हिल इलाके में स्थित रणौत के बंगले में कथित अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी।  कंगना के ऑफिस के अवैध निर्माण को सितंबर महीने मैं गिरा दिया था जिसके बाद काफी राजनैतिक बवाल हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed