फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'मुझे आपसे कभी बात करने का मौका नहीं मिला...'

Thu, 17 Sep 2020 09:23 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 17 Sep 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut wish to pm narendra modi birthday on social media
कंगना रणौत, पीएम मोदी - फोटो : twitter@KanganaTeam, @narendramodi

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन मनाते है। इस मौके पर देश, दुनिया से तमाम लोग पीएम मोदी को बधाइयां दे रहे हैं। बॉलीवुड की बात करें तो अभिनेत्री कंगना रणौत ने एक वीडियो साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

Kangana ranaut wish to pm narendra modi birthday on social media
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

वीडियो में कंगना कहती हैं, 'माननीय प्रधानमंत्री जी, आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई। मुझे आपसे कभी बात करने का मौका नहीं मिला। हालांकि हम दो तीन बार मिले हैं। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है। मुझे पता है कि ऐसी बहुत सारी आवाजें हैं, बहुत सारा शोर है, जहां पर आपको गलत तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। शायद ही किसी को इतने अपमान भरे शब्द कहे जाते हैं। हालांकि वो एक प्रोपेगैंडा है।'

Kangana ranaut wish to pm narendra modi birthday on social media
कंगना रणौत - फोटो : PTI

कंगना आगे कहती हैं, 'जब मैं साधारण भारतीयों को देखती हूं तो मुझे नहीं लगता कि इतना सम्मान, इतनी भक्ति, प्रेम शायद ही किसी प्रधानमंत्री को मिला है। मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं कि वो जो करोड़ों भारतीय सोशल मीडिया पर नहीं है वो सब आपकी लंबी उम्र की प्रार्थना कर रहे हैं। हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut wish to pm narendra modi birthday on social media
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial, kanganaranaut

कंगना और उर्मिला के बीच हुई कहासुनी
उर्मिला मातोंडकर ने कंगना को लेकर कहा था कि पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है। उनका राज्य (हिमाचल प्रदेश) ड्रग्स का गढ़ है। अगर वो ड्रग्स समस्या को खत्म करने की मुहिम में जुटी हैं तो शुरुआत उन्हें अपने राज्य से करनी चाहिए।

विज्ञापन
Kangana ranaut wish to pm narendra modi birthday on social media
कंगना रणौत - फोटो : Instagram: kanganaranaut

उर्मिला को कंगना का जवाब
कंगना ने कहा, 'मुझे स्वयं पर विश्वास है कि मैंने जीवन के साथ समझौता नहीं किया है। मेरे इर्द-गिर्द जो दबाव था, मैं उसके आगे झुकी नहीं हूं। मुझे टिकट के लिए ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा। वह मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं। वह खुद एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। वह अपने अभिनय की वजह से नहीं जानी जाती हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed