49 के जवाब में कंगना सहित 62 हस्तियों ने उठाया तीन तलाक का मुद्दा, कहा- इस पर कुछ लोग खामोश हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन हस्तियों ने कहा कि भीड़ हिंसा एक समस्या है और पीएम भी इसको लेकर आलोचना कर चुके हैं। राज्य सरकारें इसको लेकर सख्त कदम उठा रही हैं। हम सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि वे चुनिंदा बातों पर आक्रोश जताना छोड़ें और समान रूप से लिंचिंग, घृणा अपराधों और धार्मिक स्थलों को अपवित्र करने की निंदा करें। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए समाज के सभी लोगों को एक साथ आकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।
इस मामले पर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा, ‘जय श्री राम बोलने पर जब लोगों को जेल में डाल दिया जाता है, जब दिल्ली के मंदिर को तोड़ दिया जाता है तो ये लोग कुछ नहीं बोलते। दरअसल देश में वैकल्पिक राजनीति चल रही है।’
Madhur Bhandarkar, film maker on 62 personalities write open letter against 'selective outrage & false narratives': When people are jailed for saying 'Jai Sri Ram' or when a temple is attacked in Delhi they (49 ppl who wrote to PM) don't say anything.Selective outrage is going on pic.twitter.com/VOjejnBFN0
वहीं गीतकार प्रसून जोशी ने कहा, ‘ये लोग जानबूझकर ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि देश में सब गलत हो रहा है। ऐसा करके वे लोग बेईमानी से झूठी कहानी बनाते हैं।’
शुक्रवार को पत्र लिखने वाली हस्तियों में अभिनेत्री पल्लवी जोशी, अभिनेता मनोज जोशी, फिल्मकार अशोक पंडित, शांति निकेतन में विश्व भारती के देवाशीष भट्टाचार्य, अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज दीक्षित, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के अनिर्बान गांगुली, सांसद स्वप्न दासगुप्ता और कलाकार बिस्वजीत चटर्जी जैसी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हैं।