सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के बाद कंगना रणौत ने कहा सभी को धन्यवाद, बोलीं- मैं हमेशा आभारी रहूंगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Mar 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Won National Awards For Film Manikarnika And Panga Actress Says Thank You
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी हैं और इसमें कंगना रणौत ने एक बार फिर राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया है। कंगना रणौत को फिल्म 'मर्णिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए सम्मानित किया गया है। इसके पहले उन्हें फिल्म फैशन, क्वीन और तनु वेड्स मनु के लिए भी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। कंगना रणौत ने अपनी फिल्मों के लिए पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए सभी का धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Kangana Ranaut Won National Awards For Film Manikarnika And Panga Actress Says Thank You
मर्णिकर्णिका - फोटो : social media

कंगना ने इस वीडियो में कहा, 'राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा हुई है, जिसमें मुझे फिल्म  'मर्णिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए पुरस्कार मिला है।  'मर्णिकर्णिका' मैंने डायरेक्ट भी की है। मैं धन्यवाद करना चाहूंगी हमारे लेखक विजेंद्र सर, प्रसून सर जी का। म्यूजिक डायरेक्टर्स, हमारे प्रोड्यूसर, पूरी मेरी टीम को मैं धन्यवाद कहती हूं। मुझे माफी करियेगा अगर मुझे कोई याद नहीं आ रहा है इस वक्त। हमारे एडिटर और इन लोगों ने इतना सहयोग दिया मेरा और मैं हमेशा इनकी आभारी रहूंगी। सभी का धन्यवाद जिन्होंने फिल्म को सफल बनाया। कृप्या आप लोग इस पुरस्कार को मेरे साथ बांटिए।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Won National Awards For Film Manikarnika And Panga Actress Says Thank You
फिल्म पंगा में कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'फिल्म 'पंगा' में मैं सिर्फ एक कलाकार की भूमिका में रही हूं। अश्विन मैम और सभी का धन्यवाद। नेशनल फिल्म अवॉर्ड ज्यूरी, मेरे फैंस, दर्शक, परिवार, बहन, भाई, माता-पिता सभी को धन्यवाद।' इस फिल्म में कंगना ने कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी। अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Kangana Ranaut Won National Awards For Film Manikarnika And Panga Actress Says Thank You
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं और एक्ट्रेस की इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही कंगना को खूब बधाई भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Won National Awards For Film Manikarnika And Panga Actress Says Thank You
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कंगना बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जो ज्यादातर महिला केंद्रित फिल्में कर चुकी हैं। बहुत जल्द कंगना 'धाकड़' और 'थलाइवी' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी। 23 मार्च को कंगना अपना जन्मदिन मनाएंगी और इसी खास दिन पर उनकी फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज किया जायेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed