कंगना रणौत को बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कहा जाता है। वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा कह जाती हैं, जिससे बवाल होना तय होता है। कंगना अक्सर नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड पर निशाना साधती नजर आती हैं। कंगना करण जौहर पर हमेशा नेपोटिज्म को लेकर भी आरोप लगाती हैं। बीते दिन कंगना ने करण जौहर पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बदलने का आरोप लगाया था। अब एकबार फिर कंगना ने करण जौहर का एक पुराना वीडियो साझा किया है और उसपर अपनी बात रखी है।
Kangana Ranaut: करण जौहर पर फिर भड़कीं कंगना रणौत, फिल्मों की स्टार रेटिंग को लेकर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर करण जौहर का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह फिल्मों की स्टार रेटिंग के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए कंगना ने लिखा, मिस्टर जौहर आलोचकों की रेटिंग का यह उद्देश्य नहीं था। उनका उद्देश्य किसी फिल्म के प्रमाणिक मूल्य को बताना था जिससे कि दर्शक यह तय कर सकें कि उनको वह फिल्म देखनी है या फिर नहीं।
इसे भी पढ़ें- Dream Girl 2: आज रात अपनी आवाज से फैंस को मदहोश करने आ रही है 'पूजा', इस वक्त बजेगा लोगों के 'दिल का टेलीफोन'
कंगना ने आगे कहा, यह आपके लिए नहीं है कि आप प्राइज टैग लगाएं और वहां मौजूद हर एक स्टार को खरीद लें। और कृपया जान लें कि हर किसी को फिल्म रिलीज होने से पहले ही स्टार की शीट पाने का विशेषाधिकार नहीं मिलता है। हम जैसे लोग निष्पक्ष समीक्षा पाने के लिए संघर्ष करते हैं, क्योंकि मीडिया को डर है कि आप उन पर प्रतिबंध लगा देंगे। आपके पिता ने आपको एक पूरा साम्राज्य उपहार में दे दिया है, लेकिन हम जैसे लोग एक मीडियम बजट की फिल्म का निर्देशन करने के लिए जीरो से शुरू करते हैं। यहां तक कि पिछले निर्देशन की तरह ब्लॉकबस्टर देने के बाद भी एक मध्यम बजट की फिल्म का निर्देशन करने के लिए अपने घरों को गिरवी रख देते हैं।
View this post on Instagram
कंगना ने आगे लिखा, 'तो कृपया समझें कि आपके विशेषाधिकारों और गलत कार्यों का इस तरह बेशर्मी से प्रदर्शन करना आपको बुरा बनाता है।' बता दें कि कंगना रणौत ने इस पोस्ट के जरिए करण जौहर को जमकर लताड़ लगाई है। बता दें कि बीते दिन भी कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें करण जौहर बॉक्स ऑफिस के फैसले में हेरफेर के बारे में बात कर रहे हैं। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करने के साथ ही निर्देशक पर तंज भी कसा है।
कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर करण जौहर का वह एडिटेड वीडियो साझा किया। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि फिल्म निर्माता चर्चा कर रहे हैं कि वह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हेरफेर कर सकते हैं और पीआर की मदद से फिल्म के फैसले को कैसे बदला जा सकता है। इसपर कंगना ने लिखा, ‘धन्य हैं आप करण जौहर जी। भगवान इस फिल्म इंडस्ट्री को आपसे बचाए।’