फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर अभिनेत्री राधिका कुमारस्वामी पर धोखाधड़ी का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री की हैं पत्नी

Fri, 08 Jan 2021 05:37 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 08 Jan 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Kannada actor Radhika Kumaraswamy appears before Bengaluru police in cheating case
एचडी कुमारस्वामी, राधिका कुमारस्वामी - फोटो : फाइल

कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी राधिका कुमारस्वामी पर क्राइम ब्रांच ने अपना शिकंजा कस दिया है। धोखाधड़ी के एक मामले में राधिका की शुक्रवार को केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के सामने पेशी हुई। उन पर एक रियल एस्टेट कारोबारी से धोखाधड़ी करने के आरोपी से कथित तौर पर 75 लाख रुपये लेने का आरोप है। 

Kannada actor Radhika Kumaraswamy appears before Bengaluru police in cheating case
राधिका कुमारस्वामी - फोटो : फाइल

पुलिस ने जब राधिका कुमारस्वामी को पेश होने को कहा तब वह मेडीकरी में थीं। पुलिस सूत्रों ने मुताबिक वह शुक्रवार सुबह 11 बजे पेश हुईं। पूछताछ के दौरान उनसे कई अहम सवाल पूछे गए।

Kannada actor Radhika Kumaraswamy appears before Bengaluru police in cheating case
राधिका कुमारस्वामी - फोटो : फाइल

वहीं इससे पहले राधिका ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि उन्हें युवराज नाम के एक शख्स ने 15 लाख रुपये दिए थे। राधिका के मुताबिक, उस शख्स ने खुद को एक दक्षिणपंथी पार्टी से जुड़ा हुआ बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada actor Radhika Kumaraswamy appears before Bengaluru police in cheating case
राधिका कुमारस्वामी - फोटो : फाइल

राधिका ने बताया कि उन्हें युवराज से यह राशि एक ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म बनाने के लिए मिली थी। हालांकि, उन्होंने बैंक खाते में अतिरिक्त 60 लाख रुपये जमा कराने की जानकारी नहीं होने की बात कही। राधिका ने कहा कि अगर सीसीबी समन करती है तो वह जांच में सहयोग करेंगी।

विज्ञापन
Kannada actor Radhika Kumaraswamy appears before Bengaluru police in cheating case
राधिका - फोटो : फाइल

गौरतलब है कि सीसीबी ने पिछले साल दिसंबर में युवराज को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एक रियल एस्टेट कारोबारी ने चुनाव में टिकट देने के नाम पर 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। युवराज के घर पर छापेमारी के दौरान 26 लाख रुपये नकद और 91 करोड़ रुपये का चेक मिला था।

Maara Review: परीलोक से आगे की लोकगाथाओं में डुबकी लगाता भाव प्रकटन की नई शैली का सिनेमा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed