फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonu Ngam: सोनू निगम के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर विवाद, कन्नड़ समुदाय नाराज, पुलिस में शिकायत दर्ज

Sat, 03 May 2025 07:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 May 2025 07:35 AM IST
सार

Sonu Nigam Bengaluru Concert: सोनू निगम के बयान पर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में बेंगलुरु कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने फैन की कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम की आतंकी घटना से जोड़ दिया था। इसको लेकर अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
 

विज्ञापन
Kannada Group Files Police Complaint Against Sonu Nigam Over Alleged Hate Remarks at Bengaluru Concert
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial

मशहूर गायक सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी गायकी नहीं, बल्कि बेंगलुरु में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान दिया गया उनका बयान है। इस बयान ने कन्नड़ समुदाय को नाराज कर दिया है। एक कन्नड़ समर्थक संगठन ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। संगठन का आरोप है कि सोनू के शब्दों ने कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई और नफरत को बढ़ावा दिया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और यह विवाद कैसे शुरू हुआ।


Raja Harishchandra: भारत की पहली फिल्म बनाने में आईं थीं ये चुनौतियां, निर्देशक की पत्नी ने बेचे थे गहने

Kannada Group Files Police Complaint Against Sonu Nigam Over Alleged Hate Remarks at Bengaluru Concert
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
कॉन्सर्ट में क्या हुआ?

यह घटना 25 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु के वीर्गोनगर में स्थित ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हुई। सोनू निगम यहां एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान एक प्रशंसक ने बार-बार उनसे कन्नड़ गाना गाने की मांग की। सोनू ने इस मांग को ठुकरा दिया और कहा कि वह प्रशंसक आक्रामक तरीके से मांग कर रहा था। इसके बाद उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने विवाद को जन्म दिया। सोनू ने कहा, "यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना। यही कारण है जो तुम कर रहे हो, जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है।"
Nasir Khan: बंटवारे के बाद पहली पाकिस्तानी फिल्म में नजर आए थे नासिर खान, फिर भारत लौटकर यूं संवारा अपना करियर

Kannada Group Files Police Complaint Against Sonu Nigam Over Alleged Hate Remarks at Bengaluru Concert
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
सोनू के बयान पर क्यों हुआ बवाल?

सोनू के इस बयान को कन्नड़ समुदाय ने अपमानजनक माना। उन्होंने एक साधारण कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम में हुई एक आतंकी घटना से जोड़ दिया, जिसे लोगों ने असंवेदनशील और गैर-जरूरी बताया। सोशल मीडिया पर भी इस बयान की तीखी आलोचना हुई। एक यूजर ने लिखा, "कन्नड़ गाने की मांग करने का पहलगाम की घटना से क्या लेना-देना? सोनू निगम दो असंबंधित चीजों को क्यों जोड़ रहे हैं?" एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, "अगर बेंगलुरु के कॉन्सर्ट में कन्नड़ गाने की मांग करना देशद्रोह है तो मुझे देशद्रोही कहलाने में कोई दिक्कत नहीं।" हालांकि, कुछ लोगों ने सोनू का समर्थन भी किया। उनके फैंस का कहना था कि सोनू ने अपने आत्मसम्मान के लिए आवाज उठाई और आक्रामक व्यवहार का जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada Group Files Police Complaint Against Sonu Nigam Over Alleged Hate Remarks at Bengaluru Concert
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
कन्नड़ संगठन ने की पुलिस में शिकायत

सोनू के बयान से नाराज कन्नड़ समुदाय ने कड़ा रुख अपनाया। कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) के बेंगलुरु जिला इकाई ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज की। संगठन ने आरोप लगाया कि सोनू के बयान ने कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, भाषाई समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया और क्षेत्र में हिंसा भड़काने की आशंका पैदा की। शिकायत में कहा गया, "यह बयान न केवल असंवेदनशील है, बल्कि खतरनाक भी है। एक सांस्कृतिक मांग को आतंकी घटना से जोड़कर सोनू निगम ने कन्नड़ समुदाय को असहिष्णु दिखाया, जिससे भाषाई नफरत और सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा पैदा हुआ।"

विज्ञापन
Kannada Group Files Police Complaint Against Sonu Nigam Over Alleged Hate Remarks at Bengaluru Concert
सोनू निगम - फोटो : सोशल मीडिया
एफआईआर दर्ज करने की हो रही मांग

केआरवी ने पुलिस से मांग की है कि सोनू निगम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए। इनमें भाषाई आधार पर दुश्मनी फैलाने, मानहानि और भाषाई भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं। बेंगलुरु पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं हुआ है। विवाद के बाद सोनू निगम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed