ऋषभ शेट्टी के अभिनय और निर्देशन वाली 'कांतारा' साल 2022 की सबसे बड़ी अखिल भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। फिल्म को मूल रूप से कन्नड़ में शूट किया गया था, लेकिन इसने तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में रिकॉर्डतोड़ कमाई की। साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बनने के बाद 'कांतारा' का अब वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगा।
kantara: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' टीवी पर रिलीज होने के लिए तैयार, जानें फिल्म कब और कहां देख सकते हैं दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कांतारा' का हिंदी वर्जन भी उत्तर भारत में पसंद किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। सकारात्मक समीक्षा के साथ 'कांतारा' के हिंदी वर्जन ने 79 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' के हिंदी वर्जन का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 19 मार्च रविवार को रात आठ बजे होगा, जिसे दर्शक सोनी मैक्स पर देख सकते हैं।
Anjali Arora: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जल्द स्टंट करती दिखेंगी अंजलि, बताया किस जानवर से लगता है ज्यादा डर
'कांतारा' की शानदार सफलता के बाद अभिनेता और निर्देशक ऋषभ ने फिल्म के अगले भाग की घोषणा की थी। ऋषभ ने खुलासा किया था कि उनकी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में आने वाली फिल्म 'कांतारा' एक प्रीक्वल कहानी होगी। सिनेमाघरों में 'कांतारा' के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम में उन्होंने दर्शकों को फिल्म को भरपूर प्यार देने और उन्हें समर्थन देने के लिए शुक्रिया कहा था। साथ ही, इसके अगले भाग की घोषणा भी की थी।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने पॉकेट मनी के लिए किन जगहों पर किया काम, जानकर हो जाएंगे हैरान
ऋषभ शेट्टी ने कहा था कि हम उन दर्शकों के लिए बहुत खुश और आभारी हैं, जिन्होंने 'कांतारा' को अपार प्यार और समर्थन दिया और यात्रा को आगे बढ़ाया। सर्वशक्तिमान देव के आशीर्वाद से फिल्म ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर लिए हैं और मैं इस अवसर पर घोषणा करना चाहूंगा कि 'कांतारा' का प्रीक्वल होगा, जिसकी कहानी लिखने की तैयारी और तथ्यों पर खोजबीन जारी है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की बॉडी शेमिंग वाले बयान पर खुलकर बोले एक्स स्टाइलिस्ट, सफाई में कही यह बात
फिल्म की कहानी की बात करें तो 'कंतारा' की कहानी दक्षिणी तटीय राज्य कर्नाटक के जंगल में रहने वाले एक छोटे से समुदाय के इर्द-गिर्द घूमती है। मानव और प्रकृति के संघर्ष की एक दिलचस्प कहानी बुनते हुए जहां मौत ग्रामीणों को बुरी ताकतों और युद्ध की ओर ले जाती है, वहीं शिव एक विद्रोही के रूप में अपने गांव और प्रकृति की रक्षा करता है।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने लंदन में मनाया अपना पहला मदर्स डे, पति आनंद ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर