ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत 'कांतारा' इन दिनों हर ओर छाई हुई है। रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है और मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले रजनीकांत ने भी 'कांतारा' देखने के बाद ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की थी। वहीं, अब ऋषभ ने रजनीकांत से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Kantara: ‘कांतारा’ की सफलता पर रजनीकांत से आशीर्वाद लेने पहुंचे ऋषभ शेट्टी, थलाइवा के पैर छूकर कहा- धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ऋषभ शेट्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रजनीकांत संग अपनी मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है। पहली तस्वीर में वह थलाइवा के पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी में दोनों बात कर रहे हैं। इसके बाद वह सोफे पर बैठे हैं और चौथी तस्वीर में रजनीकांत शॉल ओढ़ाकर ऋषभ को सम्मानित कर रहे हैं।
Kantara: मुश्किल में पड़े 'कांतारा' के मेकर्स, कोर्ट ने 'वराह रूपम' गाने का इस्तेमाल न करने का दिया आदेश
ऋषभ शेट्टी ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'यदि आप एक बार हमारी प्रशंसा करते हैं, तो हम आपकी सौ बार प्रशंसा करेंगे। धन्यवाद रजनीकांत सर, हमारी फिल्म कांतारा के लिए आपकी सराहना के लिए हम हमेशा आभारी हैं। फैंस भी ऋषभ के पोस्ट कर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।' एक फैन ने लिखा, 'दुनिया को वैदिक हिंदू विरासत और संस्कृति की समृद्धि दिखाने के लिए लव यू सर।'
ನೀವು ಒಂದ್ ಸಲ ಹೊಗಳಿದ್ರೆ.. ನೂರು ಸಲ ಹೊಗಳ್ದ೦ಗೆ ನಮಗೆ.❤️ಧನ್ಯವಾದಗಳು @rajinikanth sir ನಮ್ಮ ಕಾಂತಾರ ಚಿತ್ರ ನೋಡಿ ನೀವು ಮೆಚ್ಚಿದ್ದಕ್ಕೆ ನಾವು ಸದಾ ಆಭಾರಿ🙏🏼 #Kantara @VKiragandur @hombalefilms @gowda_sapthami @Karthik1423 pic.twitter.com/MNPSDR5jx8
Terence Lewis: टेरेंस लुईस को अचानक क्यों आई नोरा फतेही की याद? बोले- 'आपकी बहुत कमी खली'
बता दें कि रजनीकांत ने 'कांतारा' देखने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'जो हमें नहीं पता होता वह पता होने वाली चीज से ज्यादा बेहतर होता है। होम्बेल फिल्म्स सिनेमा में इससे कोई नहीं कह सकता था। कांतारा ने मुझे गुसबंप्स दिए। ऋषभ शेट्टी को एक लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में सलाम। भारतीय सिनेमा के इस मास्टरपीस की पूरी टीम को बधाई।'
Akshay Kumar: अक्षय की इन कम बजट फिल्मों की कमाई उड़ा देगी आपके होश, इतने में बन सकती हैं KGF 2 जैसी कई मूवीज