फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल देव सिखा रहे थे क्रिकेट, ट्रेनिंग छोड़ फैंस से मिलने जा पहुंचे रणवीर सिंह

Sat, 06 Apr 2019 10:06 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
kapil dev trained ranveer singh at dharamshala international cricket ground photos viral
ranveer singh
रणवीर सिंह इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट '83' की तैयारी कर रहे हैं । फिल्म में रणवीर, कपिल देव के रोल में नजर आएंगे । रणवीर फिल्म की तौयारी के लिए धर्मशाला पहुंच गए हैं। कपिल देव उन्हें वहां पर क्रिकेट खेलने की ट्रेनिंग दे रहे हैं । रणवीर और कपिल देव की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । 

 
kapil dev trained ranveer singh at dharamshala international cricket ground photos viral
ranveer singh
रणवीर सिंह ने दो सत्रों में ट्रेनिंग की । मॉर्निंग सेशन में गेंदबाजी का अभ्यास किया, जबकि इवनिंग सेशन में रणवीर ने फील्डिंग की बारीकियां कपिल देव से सीखीं। बता दें कि यह फिल्म 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है । फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी ।

View this post on Instagram

Ranveersingh 💖💖💖spotted today at the #dharamshala @83thefilm practice #ranveersingh #ranveer #baba #83 #worldcup cricket #match #cricketer #kapildev #deepveer #deepikapadukone #indianteam #iloveyou #weloveyou

A post shared by deepikaranveerpadukone (@ranveer.deepikaa) on

kapil dev trained ranveer singh at dharamshala international cricket ground photos viral
ranveer singh
इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया देव  बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अमिया देव फिल्म में कबीर खान की असिस्टेंट रहेंगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil dev trained ranveer singh at dharamshala international cricket ground photos viral
kapil dev
धर्मशाला के मैदान में रणवीर सिंह ने अपने फैंस को भी संबोधित किया । क्रिकेट स्टेडियम से रणवीर सिंह के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं । रणवीर ब्लू जर्सी में फैंस को फ्लाइंग किस देते दिखे । रणवीर ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर कपिल देव के साथ तस्वीर शेयर की है । 
विज्ञापन
kapil dev trained ranveer singh at dharamshala international cricket ground photos viral
ranveer singh
यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी । बता दें कि इससे पहले रणवीर की 'सिंबा' और 'गली ब्वॉय' रिलीज हुई थी । ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थीं । अब रणवीर के पास 83 के अलावा करण जौहर की 'तख्त' भी है ।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed