फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट पर पत्नी के साथ स्पॉट हुए कपिल शर्मा, बेबी बंप छिपाती नजर आईं गिन्नी

Thu, 25 Jul 2019 03:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma and ginni chatrath jets off to Canada for babymoon
kapil sharma - फोटो : social media
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में बना हुआ है । वहीं सेलेब्रिटीज के बीच भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई है । इसके अलावा कपिल जल्द ही पिता बनने वाले हैं । कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं । हाल ही में कपिल को गिन्नी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । कपिल पत्नी के साथ कनाडा रवाना हुए । 

 
kapil sharma and ginni chatrath jets off to Canada for babymoon
kapil sharma - फोटो : social media
एयरपोर्ट पर गिन्नी हाथ में चूड़ा और ब्लैक आउटफिट में नजर आईं । वहीं वो मीडिया के सामने अपना बेबी बंप छिपाती भी दिखीं । कपिल ग्रे जैकेट और ट्रैक पैंट में दिखे । कपिल और गिन्नी ने मीडिया को पोज भी दिए । दोनों काफी खुश लग रहे थे । खबरों की मानें तो कपिल दिसंबर में पिता बन सकते हैं । बता दें कि कपिल ने गिन्नी से 12 दिसंबर को शादी की थी । 
kapil sharma and ginni chatrath jets off to Canada for babymoon
Kapil Sharma Ginni - फोटो : instagram
इसके बाद कपिल ने मुंबई आकर वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया था। कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन में रौनक लगा दी थी। हाल ही में कपिल के शो में कंगना रनौत पहुंची थीं । उन्होंने अपनी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का प्रमोशन किया ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma and ginni chatrath jets off to Canada for babymoon
kapil sharma with ginni chatrath - फोटो : amar ujala
इससे पहले कपिल के शो में विक्की कौशल, करण जौहर, सलमान खान, आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे बड़े सितारे शिरकत कर चुके हैं । बता दें कपिल शर्मा फिल्म द एंग्री बर्ड मूवी 2 के हिंदी वर्जन में 'रेड' के किरदार को आवाज देने वाले हैं। यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज होगी ।
विज्ञापन
kapil sharma and ginni chatrath jets off to Canada for babymoon
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अपने वीकएंड शो द कपिल शर्मा शो के बाद करियर की सेकंड इनिंग्स में ये बड़ा मौका पाकर कपिल शर्मा काफी खुश हैं। वह कहते हैं, "हॉलीवुड में कलाकार पहले ही इन किरदारों के लिए आवाज़ दे देते हैं, उसी के बाद उनकी आवाज़ों के हिसाब से फिल्म का एनिमेशन किया जाता है। पर यहां हमें उसी एनिमेशन को देखकर आवाज़ देनी पड़ती है। शुरुआत में मुझे यह कठिन लगा, पर करने के बाद अब मैं बेहद खुश हूं।" 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed