फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: सुबह के पांच बजे बुलेट लेकर निकल पड़े कपिल शर्मा, यूजर्स बोले- कश्मीर फाइल्स देखने जा रहे हो क्या?

Thu, 17 Mar 2022 10:06 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Mar 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma bike ride video early morning vivek agnihotri anupam kher the kashmir files
the kashmir files - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। लेकिन इसके पीछे की वजह उनका सोशल मीडिया पर ट्रोल होना है। दरअसल द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कपिल पर अपने शो में न बुलाने का आरोप लगाया था। इसेक बाद से ही लोग कपिल पर निशाना साध रहे हैं और शो बायकॉट करने के लिए कह रहे हैं। इस बीच कपिल का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वह सुबह-सुबह बाइक राइड करते हुए दिख रहे हैं।

kapil sharma bike ride video early morning vivek agnihotri anupam kher the kashmir files
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

खाली सड़कों पर बाइक चलाते दिखे कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा-  'मेरी पसंदीदा बाइक बुलेट पर सुबह राइड का आनंद लेते हुए।' कपिल ने इसके साथ #bulletlovers #beautiful #bhubaneswar #odisha जैसे हैशटैग यूज किए हैं, जिससे मालूम पड़ता है कि इस वक्त वे उड़ीसा में हैं।

kapil sharma bike ride video early morning vivek agnihotri anupam kher the kashmir files
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, द कश्मीर फाइल्स के विवाद के बाद कपिल शर्मा का एक अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। बीते रोज उन्होंने जिम करते हुए वीडियो पोस्ट की थी। जिससे मालूम पड़ता है कि कपिल खुद को तनाव से दूर रखने के लिए इस तरह की चीजें कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो पर भी फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma bike ride video early morning vivek agnihotri anupam kher the kashmir files
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कहा यूजर्स ने
एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा- 'उम्मीद नहीं थी कि कपिल इतनी सुबह भी उठते हैं। सब अक्षय सर की संगत का असर है।' वहीं एक फैन ने लिखा- 'कपिल शर्मा सोच रहे हैं कि अक्षय पाजी को पीछे छोड़ दूंगा।' एक ने लिखा- कश्मीर फाइल्स फिल्म का प्रमोशन न करके तुमने ठीक नहीं किया, हम तुम्हारे शो को बायकॉट करते हैं। वहीं एक ने लिखा- इतनी सुबह कश्मीर फाइल्स देखने जा रहे हो क्या? फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
kapil sharma bike ride video early morning vivek agnihotri anupam kher the kashmir files
कपिल शर्मा, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

कैसे शुरू हुआ विवाद
कपिल पर कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि किसी बड़े स्टार के नहीं होने की वजह से कपिल ने अपने शो में मूवी को प्रमोट करने से इनकार कर दिया। इस पर कपिल ने अपनी सफाई देते हुए अनुपम खेर का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कह रहे थे कि उन्हें कपिल के शो पर बुलाया गया था। लेकिन अनुपम खेर ने कपिल पर आधा सच बताने का ही आरोप लगा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed