फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा की हीरोइन ने चोरी-चुपके साथी एक्टर संग रचाई शादी

Wed, 29 Nov 2017 08:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 29 Nov 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma co-star Ishita Dutta from Firangi, ties the knot with Vatsal Sheth

कपिल शर्मा की हीरोइन इशिता दत्ता ने अपने को-स्टार के साथ चोरी चुपके मंगलवार को शादी रचा ली है। इशिता ने टीवी सीरियल 'रिश्तों के सौदागर- बाजीगर' से अपने को-स्टार वत्सल सेठ से शादी कर ली है। दोनों ने मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में शादी की है। 

kapil sharma co-star Ishita Dutta from Firangi, ties the knot with Vatsal Sheth

इस शादी में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, केवल इशिता और वत्सल के परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। इस बात की पुष्टि टीवी शो हासिल के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने की है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा, 'हम अभी ही शादी में शामिल होकर आए हैं। हम दोनों के लिए एक सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं।'
पढ़ें: शाहरुख के बच्चे नहीं देख सकते उनकी यह फिल्म, खुद किंग खान ने लगाया है बैन

kapil sharma co-star Ishita Dutta from Firangi, ties the knot with Vatsal Sheth

गौरतलब है कि दोनों की शादी की कोई खबर मीडिया को नहीं थी। अचानक से दोनों की शादी होना एक चौंकाने वाला फैसला है। इशिता ने अपनी शादी की खबर को फिल्म 'फिरंगी' की रिलीज तक सीक्रेट रखने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma co-star Ishita Dutta from Firangi, ties the knot with Vatsal Sheth

इशिता दत्ता इससे पहले 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' से डेब्यू किया था। वहीं वत्सल सेठ ने फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से बॉलीवुड में अपना कदम रखा था। 
पढ़ें: फिल्म रिलीज करने के लिए खुद के 100 थियेटर खरीद रहे अजय देवगन, तीनों खान को देंगे टक्कर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed