फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IFFI में नहीं दिखाई गई मलयालम फिल्म 'एस दुर्गा', सलमान खान करेंगे समारोह का समापन

Tue, 28 Nov 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Malayalam film S Durga not to be screened at IFFI Goa, The jury had complained to CBFC
केरल हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मलयालम फिल्म 'एस दुर्गा' की स्क्रीनिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, गोवा में नहीं की गई । आईएफएफआई जूरी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को फिल्म के शीर्षक 'एस दुर्गा' को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म की पुर्नसमीक्षा के आदेश के बाद इफ्फी ने यह निर्णय लिया। ​इस फिल्म का नाम पहले 'सेक्सी दुर्गा' था, जिसे बदल कर 'एस दुर्गा' किया गया था। 

 
Malayalam film S Durga not to be screened at IFFI Goa, The jury had complained to CBFC

बता दें कि, केरल हाईकोर्ट के आदेश के बाद जूरी सदस्यों के लिए फिल्म के सेंसर संस्करण की स्क्रीनिंग सोमवार की शाम को हुई थी। मंगलवार को एक पत्र में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने निर्माता को फिल्म को फिर से भेजने के लिए कहा जिसे पहले यू /ए प्रमाण पत्र दिया गया था। दरअसल फिल्म के विवाद का मुख्य कारण फिल्म के संशोधित संस्करण के ‘एस’ में है जिसे पहले ‘सेक्सी दुर्गा’ नाम दिया गया था। 

Malayalam film S Durga not to be screened at IFFI Goa, The jury had complained to CBFC

सीबीएफसी ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आपने जानबूझकर नियमों का उल्लंघन किया है इसलिए आपको फिल्म की पुर्नसमीक्षा के लिए उसे दोबारा देना होगा। जिसके लिए आपको तारीख और जगह के बारे में जल्द ही सूचित कर दिया जाएगा। यह पत्र फिल्म के निर्माता शाजी मैथ्यूज को लिखी गई है। वहीं सीबीएफसी के आदेश के तुरंत बाद इफ्फी के निदेशक सुनीत टंडन ने सनल को सूचना दी कि सीबीएफसी के हस्तक्षेप के कारण फिल्म को नहीं दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malayalam film S Durga not to be screened at IFFI Goa, The jury had complained to CBFC

निर्देशक ने इफ्फी के फैसले को बताया कोर्ट की मानहानि 
केरल हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद इफ्फी द्वारा फिल्म एस दुर्गा की स्क्रीनिंग ना करने पर निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सब जानबूझकर किया है और यह कोर्ट की मानहानि है।

विज्ञापन
Malayalam film S Durga not to be screened at IFFI Goa, The jury had complained to CBFC

सनल ने बताया कि सोमवार की शाम उन्होंने बिना किसी सूचना के जूरी में चार अन्य सदस्यों को शामिल कर लिया और उनके निर्णय के आधार पर फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं की। सनल ने कहा कि इसका मतलब है कि अगर सरकार को कोई फिल्म पसंद नहीं आती है तो वे उसे कहीं भी प्रदर्शित नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास न्यायिक प्रणाली ही एकमात्र सहारा है लेकिन सरकार कह रही है कि वह न्यायालय के आदेश को नहीं मानेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed