फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या इस तारीख से पहले पिता बन जाएंगे कपिल, कॉमेडियन ने 'गुड न्यूज' पर किया खुलासा

Fri, 15 Nov 2019 12:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 15 Nov 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Congratulate Akshay Kumar for Good News and reveal his Good News date
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV

कॉमेडी से लाखों दिलों की जीतने वाले कलाकार कपिल शर्मा अपने चर्चित 'द कपिल शर्मा शो' के अलावा पत्नी गिन्नी चतरथ की वजह से भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। गिन्नी चतरथ इन दिनों प्रेग्नेंसी के दौर से गुजर रही हैं। बीते दिनों गिन्नी का बेबी शॉवर हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही। वहीं गिन्नी के बेबी शॉवर के बाद कपिल के जल्द पिता बनने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में अब खुलासा हो गया है कि कपिल शर्मा कब पिता बनने वाले हैं। 

Kapil Sharma Congratulate Akshay Kumar for Good News and reveal his Good News date
kapil sharma - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, गुरूवार को अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म गुड न्यूज के तीन पोस्टर आज रिलीज किए गए हैं। पोस्टर्स में करीना और कियारा प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। तो वहीं एक फोटो में सिर्फ अक्षय तो दूसरी में सिर्फ दिलजीत गर्भवती अभिनेत्रियों के बीच फंसे से नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। ऐसे में कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार को फिल्म गुड न्यूज के लिए इस अंदाज में बधाई दी कि उनके पिता बनने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 

Kapil Sharma Congratulate Akshay Kumar for Good News and reveal his Good News date
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा ने ट्विटर पर अक्षय कुमार को बधाई देते हुए लिखा- 'पाजी बधाई, पोस्टर काफी अच्छा दिख रहा है, लेकिन मेरी गुड न्यूज अपनी गुड न्यूज से पहले होगी। ऑल द बेस्ट टीम गुड न्यूज।'  कपिल शर्मा के इस ट्वीट के बाद माना जा सकता है कि वह अक्षय की फिल्म गुड न्यूज के रिलीज होने से पहले पिता बन जाएंगे, यानी कपिल शर्मा 27 दिसंबर से पहले पिता बन सकते हैं। कपिल शर्मा के इस ट्वीट पर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Congratulate Akshay Kumar for Good News and reveal his Good News date
kapil sharma - फोटो : social media

गौरतलब है कि कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ का बीते महीने बेबी शॉवर हुआ। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। गिन्नी चतरथ की बेबी शॉवर पार्टी में कपिल के शो की पूरी टीम शामिल हुईं। इसके अलावा बॉलीवुड सितारे ने भी इस पार्टी में शिरकत की। गिन्नी के बेबी शावर की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बेबी शॉवर की तस्वीरों को कपिल ने तो अपने अकाउंट पर शेयर नहीं किया लेकिन भारती ने अपने इंस्टा स्टोरी पर यहां की तस्वीरें कपिल के फैंस के लिए शेयर की। 

विज्ञापन
Kapil Sharma Congratulate Akshay Kumar for Good News and reveal his Good News date
kapil sharma - फोटो : social media

पत्नी गिन्नी चतरथ की देखभाल करने के लिए कपिल शर्मा अपने शो की एडवांस शूटिंग कर रहे हैं। ताकि दिसंबर में ब्रेक लेने के बावजूद उनका शो ऑन एयर रहे। वहीं खबर है कि गिन्नी चतरथ के लिए कपिल ने तैयारियां शुरू कर दी है। कपिल ने गिन्नी से दिसंबर 2018 में शादी की थी। कपिल ने दिल्ली और मुंबई में शादी का रिसेप्शन दिया था जहां टीवी और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed