फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैन की टिकट पर कपिल शर्मा ने मांग लिया नंबर और सोफी टर्नर पर प्रियंका का खुलासा, पांच खबरें

Sat, 05 Oct 2019 07:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Oct 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma fan watched his show to Priyanka Chopra called Sophie Turner jethani these five news
Kapil Sharma,Priyanka Chopra - फोटो : amar ujala
कपिल शर्मा से फैन ने की यह मांग, कपिल का आया जवाब

कपिल शर्मा अपने फैंस की इच्छाओं का कितना ख्याल रखते हैं यह किसी से छुपा नहीं है। हर हफ्ते अपने शो के जरिए पूरी दुनिया के चेहरे पर हंसी लाने के लिए कपिल तोड़ मेहनत करते हैं। कपिल के फैंस का प्यार उनके लिए इस कदर है कि सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग उनके शो को देखने के लिए मुंबई तक आते हैं। कपिल भी अपने फैंस का पूरा ध्यान रखते हैं। हाल ही में कपिल के फैन ने कपिल को अपने पूरे परिवार की दीवानगी के बारे में बताया और तमाम कोशिशों के बाद भी शो की शूटिंग न देख पाने की बात बताई और कपिल से शो दिखाने की गुहार की। कपिल ने भी अपने फैन को निराश नहीं किया और ट्वीट कर फैन का फोन नंबर मांगा ताकि 'द कपिल शर्मा शो' की टीम उनसे संपर्क कर सके। कपिल की दरियादिली देखकर फैंस और भी ज्यादा कपिल के मुरीद हो गए।



 
Kapil Sharma fan watched his show to Priyanka Chopra called Sophie Turner jethani these five news
चिरंजीवी (फाइल फोटो) - फोटो : file photo
बिग बॉस के मेहमान बने चिरंजीवी
बिग बॉस के पहले वीकेंड के वॉर की घड़ी आ गई है। सलमान खान अपने अंदाज में घर के सदस्यों की क्लास लेते हुए दिखाई देंगे। इस बार सलमान के साथ बिग बॉस के सेट पर साउथ के लोकप्रिय अभिनेता चिरंजीवी भी दिखाई देंगे। चिरंजीवी हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी के प्रमोशन के लिए बिगबॉस के घर पहुंचेंगे। चिरंजीवी के साथ फिल्म की पूरी टीम भी नजर आयेगी। सोशल मीडिया पर फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस हफ्ते बिग बॉस में सलमान शो के कंटेस्टेंट को सलाह देते हुए दिखाई देंगे। सलाह के साथ सलमान घरवालों के पूरे हफ्ते का लेखा जोखा भी बताएंगे और किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर भी करेंगे।
Kapil Sharma fan watched his show to Priyanka Chopra called Sophie Turner jethani these five news
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान के डांस की फैन हुईं आलिया
सारा अली खान अपने चुलबुले अंदाज से सभी का मनोरंजन करती रहती हैं। उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं। सारा चाहे जिम में हो या फिर डांस की क्लास में, वे अपने फैंस को अपडेट करना नहीं भूलतीं। सारा का एक और वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आईफा अवॉर्ड समारोह का है जो पहली बार भारत में आयोजित हुआ है। वीडियो में सारा अपने हिट गाने स्वीट हार्ट पर ठुमके लगा रहीं हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि सारा को आलिया भी चियर कर रही हैं। आलिया का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और दोनों के बीच दोस्ती को भी लोग पसंद कर रहे हैं। करियर की बात करें तो सारा की अगली फिल्म कुली नंबर 1 में वे वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma fan watched his show to Priyanka Chopra called Sophie Turner jethani these five news
rajkumar rao - फोटो : bollywoodlife

राजकुमार राव के सूमो डांस ने स्टेज हिला दिया
अपनी एक्टिंग स्किल्स से घर -घर में मशहूर हुए राजकुमार राव चाहे गंभीर रोल में हों या फिर कॉमेडी में, किसी भी तरह के किरदार को अलग ही अंदाज से निभाते हैं। एक बार फिर राजकुमार राव अलग कहानी के साथ लौट रहे हैं जिसमें वो एक गुजराती बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। अपनी फिल्म मेड इन चाईना का प्रमोशन करने के लिए वे मूवीज मस्ती विद मनीष पॉल शो में पहुंचे थे जहां पर उन्हें सूमो सूट पहन कर क्लासिकल डांस करने का टास्क दिया गया। राजकुमार ने बड़े ही मजेदार अंदाज में विद्या बालन के हिट गाने आमी जे तोमार पर जमकर ठुमके लगाए। राजकुमार का यह अंदाज देखकर वहां बैठे लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाये और जोर जोर से ठहाके लगाने लगे। राजकुमार के साथ इस फिल्म में टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय भी नजर आयेंगी। फिल्म को मिखिल मुसेल ने डायरेक्ट किया है।

View this post on Instagram

Had so much fun shooting for this episode with @manieshpaul and the team of #MovieMastiwithManieshPaul and with my wonderful partner @sonamkapoor. #MadeInChina This Diwali. 💥💥❤️

A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on


 

विज्ञापन
Kapil Sharma fan watched his show to Priyanka Chopra called Sophie Turner jethani these five news
Sophie Turner priyanka chopra - फोटो : twitter

उम्र में छोटी अभिनेत्री सोफी टर्नर को पसंद है प्रियंका से जेठानी कहलवाना
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान प्रियंका कई बार अपनी निजी जिन्दगी की बातें भी शेयर करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अभिनेत्री और उम्र में उनसे छोटी अजेठानी सोफी टर्नर की एक राज को साझा किया। सोफी गेम ऑफ थ्रोन्स में काम कर चुकी हैं और निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस की पत्नी हैं। प्रियंका ने बताया कि सोफी खुद को जेठानी कहलवाना पसंद करती हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा ' मेरी देवरानी-जेठानी'। उन्होंने कहा कि जब वो सोफी को जेठानी कहती हैं तब वो बहुत खुश हो जाती हैं। प्रियंका सोफी को जे-सिस्टर कहती हैं। दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका 36 साल की हैं और सोफी 23 की। वहीं प्रियंका के पति निक 27 साल के हैं, जबकि जो 30 साल के हैं। गौरतलब है कि हाल में इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2019 में सोफी को बहुचर्चित वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स' के लिए नामांकित किया गया है। अपनी जे सिस्टर को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर बधाई दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed