फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब 'एंग्री बर्ड्स 2' के हाथ में एनीमेशन की कमान, कपिल सहित इन सेलेब्स ने कही ये बात

Tue, 20 Aug 2019 09:40 AM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 20 Aug 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Kiku Sharda  Archana Puran Singh set to promote The Angry Birds 2
एंग्री बर्ड्स 2 का इवेंट - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

एनिमेशन की दुनिया में हर साल हॉलीवुड नायाब फिल्में लाता है। इस साल की शुरूआत 'हाउ टू ट्रेन यॉर ड्रैगन' ने की, फिर यह कमान डिजनी की बहुप्रचलित फिल्म 'द लॉयन किंग' ने संभाली और अब यह कमान फिल्म 'एंग्री बर्ड्स' के दूसरे अध्याय यानी 'एंग्री बर्ड्स 2' के हाथों में आने जा रही है। लॉयन किंग की तरह ही इस फिल्म के लिए भी कुछ जाने माने कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। ये जाने माने कलाकार कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा हैं। 

Kapil Sharma Kiku Sharda  Archana Puran Singh set to promote The Angry Birds 2
एंग्री बर्ड्स 2 का इवेंट - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इस खास मौके पर कपिल शर्मा ने कहा- 'हॉलीवुड में इन फिल्मों को बनाने से पहले ही डबिंग हो चुकी होती है। यानी कलाकारों के आवाज देने के बाद इन फिल्मों का एनिमेशन किया जाता है। उसी एनिमेशन को देख हमे आवाज देनी पड़ती है इसीलिए थोड़ा कठिन होता है। वॉयस मॉड्यूलेशन भी करना पड़ा, क्योंकि यह एक चिड़िया है। थोड़ा बहुत अपने आप से भी जोड़ा है, जैसे एक सीन में मैने धरम पाजी की आवाज़ निकालने की कोशिश की है तो दूसरे में मैं नाना पाटेकर की आवाज़ भी निकाल रहा हूं।' 

पढ़ें: ऋषि कपूर के साथ ये अभिनेत्री कर चुकी है फ्लर्ट, 'बॉबी' फिल्म में दोनों ने साथ किया था काम

Kapil Sharma Kiku Sharda  Archana Puran Singh set to promote The Angry Birds 2
एंग्री बर्ड्स 2 का इवेंट - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

कपिल के बाद कीकू शारदा ने कहा- 'मैने जब अपने बच्चों को बताया की मैं इस फिल्म के हिन्दी वर्जन में अपनी आवाज दे रहा हूं तब वे बहुत उत्साहित हुए। उन्होंने पहले एंग्री बर्ड्स गेम खेला है और फिर एंग्री बर्ड्स फिल्म का पहला पार्ट भी देखा है। इसीलिए जब मैंने उन्हें यह बताया तो वह बहुत खुश हुए। उन्होंने सीधे कहा की अब हम अपने दोस्तों के साथ अंग्रेजी में नहीं बल्कि हिन्दी में ही देखने जाएंगे। इस फिल्म में डबिंग करना थोड़ा कठिन भी रहा क्योंकि जैसे हमने कई डायलॉग्स को इम्प्रोवाइज किया लेकिन मुश्किल यह था की इन डायलोग्स का मतलब भी वही होना चाहिए जो अंग्रेजी में है। इसीलिए थोड़ा कठिन था, पर मजा भी बहुत आया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Kiku Sharda  Archana Puran Singh set to promote The Angry Birds 2
एंग्री बर्ड्स 2 का इवेंट - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

वहीं फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहीं अर्चना पूरन सिंह ने कहा- 'फिल्मों में किरदार के हाव भाव हमारे ही होते हैं लेकिन इस तरह की एनिमेशन फिल्मों में वही किरदारों के अभिव्यक्ति परदे पर होते हैं। इन्हीं अभिव्यक्तियों को देख मैंने किरदार को आवाज़ देनी की कोशिश की है। जैसे कपिल ने कहा की उन्होंने कभी किसी कलाकार की आवाज़ दी है तो कभी किसी की। ऐसे ही मैने भी फिल्म में कई जगह पंजाबी भी बोली है। लेकिन ज्यादातर नॉर्थ इंडयिन स्टाइल में डायलॉग्स बोले हैं। क्योंकि नॉर्थ इंडियन ह्यूमर बेहद ही अच्छी चीज़ होती है। " 

पढ़ें: आखिर क्या हुआ था फ्लाइट में? कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोस्त से बने थे दुश्मन

विज्ञापन
Kapil Sharma Kiku Sharda  Archana Puran Singh set to promote The Angry Birds 2
एंग्री बर्ड्स 2 का इवेंट - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बता दें कि फिल्म में कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा द्वारा निभाए गए किरदारों के नाम रेड, जीटा और लेनर्ड हैं। एंग्री बर्ड्स 2 इसी महीने यानी अगस्त की 23 तारीख को रिलीज़ होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed