{"_id":"5bd2fb20bdec2269385b61a0","slug":"kapil-sharma-shaadi-guest-list-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन कपिल की शादी का बजट प्लान लीक, गेस्ट लिस्ट में भी जानिए किस किसका नाम?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉमेडियन कपिल की शादी का बजट प्लान लीक, गेस्ट लिस्ट में भी जानिए किस किसका नाम?
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
Kapil sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। प्रियंका-निक जोनस, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बाद अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा शादी करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा छोटे पर्दे पर एक बार फिर से धमाकेदारी पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं। कॉमेडियन कपिल की शादी का बजट प्लान लीक हो गया है। वहीं, गेस्ट लिस्ट में किस किसका नाम हो सकता है।
kapil sharma and Krishna
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस बात का खुलासा हुआ था कि कपिल शर्मा शादी करने जा रहे हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। वहीं सुनने में आ रहा है कि कपिल की शादी की तैयारियां जोर- शोर से हो रही हैं। कपिल का पूरा परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त है। 12 दिसंबर को होने वाली इस शादी में कई वीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे।
Kapil Sharma and Ginni
वहीं कहा जा रहा है कि शादी जालंधर के कबाना रिसोर्ट में होगी। 2 दिन को लिए रिसॉर्ट को बुक कर लिया गया है। शादी के सारे फंक्शन मेंहदी, संगीत सभी जालंधर में ही होंगे। कपिल शर्मा की शादी काफी शाही अंदाज में होगी और इस शादी में सजावट और केटरिंग का ख्याल विशेष रूप से रखा जाएगा। शादी में खाने पर 20 लाख से ज्यादा रुपये खर्च होंगे। शादी में पंजाबी फूड भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma
शादी के बाद कपिल का रिसेप्शन कहा होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार कपिल शर्मा ने शादी में बॉलीवुड, खेल और राजनीति जगत की कई हस्तियों को आमंत्रित किया है। वहीं शादी में महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान ,अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे तमाम सितारे कपिल का शादी में शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर शादी में 200 अधिक खास मेहमान शामिल होंगे।
विज्ञापन
Kapil Sharma
रिसेप्शन अमृतसर में देने की प्लानिंग चल रही है । रिसेप्शन में करीबी दोस्त शामिल होंगे । इसके अलावा कपिल 14 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे । शादी का शेड्यूल काफी हेक्टिक होगा लेकिन अब कपिल का परिवार इसमें देर नहीं करना चाहता है। इस फैसले में गिन्नी का परिवार भी साथ है। कपिल ने गिन्नी से वादा किया था कि वो साल के अंत तक शादी कर लेंगे।