फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के फैंस के लिए आई बुरी खबर, मेकर्स से विवाद के बाद जल्द बंद हो सकता है शो

Thu, 05 Apr 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma show family time with kapil may off air soon
Kapil Sharma

कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' 25 मार्च से ही शुरू हुआ था और कुछ ही हफ्तों में उसके बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां उनके शो फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा को लोगों से खराब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, वहीं उनके को-एक्टर्स भी उनसे दूरी बनाते दिख रहे हैं। 

kapil sharma show family time with kapil may off air soon
Kapil Sharma
अगर देखा जाए, तो कपिल के शो का इंतजार जितना बेसब्री से लोगों को था, उतना ही जल्दी ये ठंडा हो गया। कपिल अपने पुराने अंदाज में फैंस को खुश नहीं कर पाए। जिसे देखते हुए ये कहा जा रहा है कि यह शो जल्द ही बंद हो सकता है। 
kapil sharma show family time with kapil may off air soon
Kapil Sharma
सोशल मीडिया पर ऑडियंस से शो को निगेटिव रिएक्शन्स मिले हैं। पिछले हफ्ते रानी मुखर्जी के साथ शो की शूट‍िंग कैंसल करने के बाद शो मेकर्स और कप‍िल का व‍िवाद हो गया था। खबरें है कि इस विवाद के बाद शो के मेकर्स बहुत जल्‍द शो के बारे में कोई फैसला ले सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kapil sharma show family time with kapil may off air soon
Kapil Sharma
गौरतलब है कि कपिल ने नए शो का प्रोमो अजय देवगन के साथ ही शूट किया था। ज्यादातर लोग शो को बकवास और बोरिंग कह रहे हैं। कपिल शर्मा के नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ है। पहले एपिसोड के बाद से ही लगातार उनके खराब बर्ताव और काम के प्रति लापरवाही की खबरों ने जोर पकड़ लिया। खबरें आ रही हैं कि कपिल के इस रवैये से चैनल भी परेशान है यहां तक कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की बात भी कह डाली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed