{"_id":"63142ed88695da71537d9ace","slug":"kapil-sharma-show-first-episode-promo-akshay-kumar-calls-kapil-is-responsible-for-his-flop-movies-in-funny-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की वजह से नहीं चल रहीं अक्षय कुमार की फिल्में? शो में हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा की वजह से नहीं चल रहीं अक्षय कुमार की फिल्में? शो में हुआ बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कपिल शर्मा, अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत जल्द अपने ने शो के साथ वापस लौट रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके नए शो का प्रोमो भी जारी हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। कपिल के नए शो की शूटिंग भी तेजी से चल रही है। बता दें कि द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। 2022 अक्षय कुमार के लिए ठीक नहीं रहा है। उनकी चौथी फिल्म 'कठपुतली' भले ही ओटीटी पर रिलीज हुई हो, लेकिन इस फिल्म को भी कुछ खास रेस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इससे पहले उनकी 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई है।
2 of 4
अक्षय कुमार कपिल शर्मा
- फोटो : insta
हाल ही में अक्षय कुमार अपनी फिल्म कठपुतली के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कपिल के लिए ऐसी बात कह दी, जिसके बाद सभी चौंक गए। कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड का प्रोमो सामने आ गया है। इस एपिसोड में कपिल शर्मा अक्षय कुमार से पूछते हैं कि 'पाजी हर बर्थडे पर आप एक साल छोटे कैसे हो जाते हो? कपिल की इस बात से अक्षय चिढ़ जाते हैं और कहते हैं, 'ये आदमी इतनी नजर लगाता है सब चीजों पे...मेरी फिल्मों पे, पैसों पे नजर डाल दी। अब फिल्में नहीं चल रहीं कोई।' अक्षय कुमार ने यह बात मजाक में कही थी। इसीलिए उनकी बात सुनते ही कपिल शर्मा और ऑडियंस हंसने लगती हैं।
इसी वीडियो में कपिल शर्मा तमन्ना भाटिया से पूछते हैं कि अर्चना जी ने कहा था कि आपसे पूछने के लिए की आप अपने पति में क्या ढ़ंढूती हैं। इसके जवाब में तमन्ना भाटिया कहती हैं कि ये गुण होना चाहिए की वो कभी पिंक ना पहनें। ये सुनते ही कपिल के तोते उड़ जाते हैं, क्योंकि उन्होंने पिंक ही पहना होता है। बता दें कि कपिल शर्मा शो 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और भारती सिंह शो का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कपिल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है। इस बार सृष्टि रोड़े, गौरव दुबे और सिद्धार्थ सागर समेत कुछ और नाम चेहरे नजर आने वाले हैं। कीकू शारदा इसबार गुड़िया लॉन्ड्री वाली का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा सृष्टि रोड़े कपिल की गर्लफ्रेंड बनी है और सुमोना चक्रवर्ती उनकी पत्नी बिंदु के रोल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।