मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। फिल्मों के नए अपडेट से लेकर सेलिब्रिटी की एक्टिविटीज तक फैंस हर चीज के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं और रविवार का दिन हर सिनेप्रेमी के लिए थोड़ा खास होता है। पूरे हफ्ते लोग बेशक फिल्मों की खबरों पर नजरें न रख पाएं लेकिन रविवार के दिन वे फिल्मी दुनिया के पूरे हफ्ते का हाल जानना चाहते हैं और विक्ली रैप में हम आपको पूर हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस हफ्ते काफी कुछ हुआ। एक तरफ केआरके को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तो वहीं अचानक ही सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप की खबरें शुरू हो गईं। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते की बड़ी खबरें...
Weekly Wrap: न्यायिक हिरासत में KRK और सुकेश चंद्रशेखर मामले में फंसीं नोरा, पढ़ें बीते हफ्ते की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललित मोदी और सुष्मिता सेन का ब्रेकअप हो गया है! यह बता हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं। वह ऐसा क्यों कह रहे हैं आइए हम समझाते हैं। दरअसल, सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप की घोषणा के बाद ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम बायो में अभिनेत्री को अपना बेटरहाफ बताते हुए लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। इसके साथ ही डीपी में भी सुष्मिता संग अपनी तस्वीर लगाई थी। लेकिन अब ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया की डीपी और बायो से अभिनेत्री का नाम हटा दिया है। यहां देखिए सबूत...
Lalit Modi Sushmita Sen: ललित मोदी-सुष्मिता का हुआ ब्रेकअप? आईपीएल फाउंडर के इस कदम से उठा सवाल
सुकेश चंद्रशेखर ठगी केस में जैकलीन फर्नांडीज के बाद अब फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही फंसती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नोरा फतेही से तकरीबन 6 घंटे तक सवाल-जवाब किए हैं। ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छात्रा शर्मा के कार्यालय में फिल्म अभिनेत्री से करीब 50 से ज्यादा सवाल किए गए। वहीं, ईओडब्ल्यू ने 12 सितंबर को एक बार फिर जैक्लिन फर्नांडीज को कार्यालय बुलाया है।
Nora Fatehi: सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में सवाल-जवाब के घेरे में आईं नोरा फतेही, EOW ने छह घंटे तक की पूछताछ
जब सिनेमाघरों में विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी तब किसी ने नहीं सोचा था कि इस फिल्म के जरिए विवेक कश्मीरी पंडितों के 32 साल पुराने दर्द को बड़े पर्दे पर उतारने में कामयाब होंगे। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के पलायन की खौफनाक हकीकत दिखाई गई। हालांकि, जैसे ही 'कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई तो लोगों के बीच बहस भी शुरू हो गई कि कश्मीरियों का दोषी कौन है? इन सबके बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कश्मीर में 1990 में कश्मीरी पंडितों की लक्षित हत्याओं की एसआईटी जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई, जिसे कोर्ट द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया। कोर्ट के इस फैसले पर अब विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया दी है।
Vivek Agnihotri: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के विवेक, दुख जताते हुए लिखा- हमें आपने एक बार फिर निराश किया
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे बन गए हैं। जी हां, एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर जैसे सितारे फ्लॉप साबित हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनुपम खेर साल में दो ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अंडरडॉग कहलाने वाली, 'द कश्मीर फाइल्स' ने बड़े बजट की फिल्मों को धूल चटा दी। इसके बाद अनुपम खेर ने पैन-इंडिया फिल्म 'कार्तिकेय 2' के साथ एक और धमाका किया।
Anupam Kher: कश्मीर फाइल्स के लिए अवॉर्ड न मिलने पर भड़के हुए अनुपम खेर!, कहा- वह फंक्शन ही फ्रॉड होगा जहां...