{"_id":"5e256cc08ebc3e4b3f5c199f","slug":"kapil-sharma-to-these-5-tv-celebrities-pictures-with-their-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा सहित टीवी के इन पांच सितारों के बच्चों की तस्वीरें, कोई दिखा क्यूट तो किसी का है स्वैग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा सहित टीवी के इन पांच सितारों के बच्चों की तस्वीरें, कोई दिखा क्यूट तो किसी का है स्वैग
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 20 Jan 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल श्मा, श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने खुद अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीर में कपिल के साथ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी नजर आईं। कपिल की बेटी अपने पिता को निहार रही है। वहीं कपिल और गिन्नी मुस्कुराते हुए अपनी बेटी को देख रहे हैं। कपिल ने बेटी का नाम 'अनायरा' रखा है। चलिए आज हम आपको टीवी की कुछ हस्तियों के बच्चों की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 5
जय भानुशाली
- फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली की पत्नी माही विज ने 21 अगस्त 2019 को एक बेटी को जन्म दिया। उन्होंने बेटी का नाम तारा रखा है। माही और जय शादी के 8 साल बाद माता-पिता बने हैं। इससे पहले माही और जय ने एक बेटा और एक बेटी को गोद लिया था।
3 of 5
करणवीर बोहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू की दो जुड़वां बेटियां बेला और वियना हैं। 19 अक्टूबर 2017 को टीजे ने दोनों बेटियों को जन्म दिया था। करणवीर अक्सर अपने बच्चों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की बड़ी अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने 1998 में अभिनेता राजा चौधरी से शादी की थी। राजा चौधरी से श्वेता की बेटी पलक हैं। शादी के नौ साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया। श्वेता तिवारी ने अभिनेता अभिनव कोहली के साथ दोबारा शादी की। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया। साल 2016 में श्वेता ने बेटे रेयांश को जन्म दिया। अभिनव से अनबन के बाद श्वेता उनसे अलग रह रही हैं। बतौर सिंगल मदर वो अपने दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं। खबर है कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हितेन तेजवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने साल 2004 में शादी की। दोनों के दो जुड़वा बच्चे हैं। 11 नवंबर 2009 को गौरी ने बेटे नवीन और बेटी कात्या को जन्म दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।