फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karachi To Noida: ‘कराची टू नोएडा’ से सीमा हैदर की छुट्टी, इम्पा ने किया फिल्म के शीर्षक के पंजीकरण से इनकार

Mon, 28 Aug 2023 06:32 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 28 Aug 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Karachi To Noida Seema Haider will not be able to do acting in film IMPPA refused to register title Amit Jani
सीमा हैदर, कराची टू नोएडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर पर फिल्म बनने की घोषणा जब से फिल्म के निर्माता अमित जानी  ने की है, तब से उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस फिल्म का राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा भी लगातार विरोध भी किया जा रहा है। सोमवार को मुंबई में फिल्म 'कराची टू नोएडा' का पोस्टर लांच करते हुए फिल्म के निर्माता अमित जानी ने कहा कि हम किसी की धमकियों से डरने वाले नहीं है। यह फिल्म बनकर रहेगी।

Karachi To Noida Seema Haider will not be able to do acting in film IMPPA refused to register title Amit Jani
अमित जानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'कराची टू नोएडा' का पोस्टर लांच करते हुए फिल्म के निर्माता अमित जानी ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी। अमित जानी ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग अपने समय से होगी और फिल्म 26 जनवरी 2024 को ही रिलीज होगी। रही बात राज ठाकरे के पार्टी के नेताओं की धमकी के तो मुझे लगता है कि इस फिल्म के बारे में उनको गलत जानकारी दी गई है। हम चाहते है कि वो लोग मुझसे आकर बात करें, मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी बात सुनने के बाद उनकी सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी।'
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए डबिंग करेंगे पृथ्वीराज सुकुमारन और यश? फिल्म से जुड़ी इस पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Karachi To Noida Seema Haider will not be able to do acting in film IMPPA refused to register title Amit Jani
अमित जानी, कराची टू नोएडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म निर्माताओं की संस्था इम्पा ने फिल्म के शीर्षक 'कराची टू नोएडा' पर ऐतराज जताते हुए फिल्म के शीर्षक की स्वीकृति नहीं दी है। अमित जानी ने कहा, 'उनको कराची शब्द से आपत्ति है। मैने अपना पक्ष रखा है कि अगर 'चांदनी चौक टू चाइना' या और भी विवादित शीर्षक पर अपनी स्वीकृति दे सकते हैं तो मेरी फिल्म को क्यों नहीं ?  हम इस शीर्षक को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। फिर, उनको जवाब देना पड़ेगा कि अब तक ऐसे बहुत सारे विवादित शीर्षक हैं, उसे क्यों स्वीकृति दी।'
Celebs Phobias: किसी को टमाटर से लगता है डर तो कोई पंखे से खाता है खौफ, इन सेलेब्स को है अजीबो-गरीब फोबिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Karachi To Noida Seema Haider will not be able to do acting in film IMPPA refused to register title Amit Jani
सीमा हैदर - फोटो : social media

इस फिल्म में सीमा हैदर ने खुद ही काम करने की इच्छा जताई थी। अमित जानी ने कहा, 'सीमा हैदर की बड़ी इच्छा थी कि वह फिल्म में अभिनय करें, लेकिन जब तक यूपी एटीएस की जांच की जांच चल रही है वह अभिनय नहीं कर सकती है। इसलिए हमने सीमा हैदर की भूमिका के लिए मॉडल और एक्टर फरहीन फलक का चयन किया है और सचिन की भूमिका के लिए जल्द ही हम घोषणा करेंगे कि वह किरदार कौन निभाएगा।' 

विज्ञापन
Karachi To Noida Seema Haider will not be able to do acting in film IMPPA refused to register title Amit Jani
ए टेलर मर्डर स्टोरी, कराची टू नोएडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'कराची टू नोएडा' के अलावा अमित जानी एक और फिल्म 'ए टेलर मर्डर स्टोरी' का निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म उदयपुर के  कन्हैयालाल की हत्या पर आधारित है। जिनकी  नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गला रेत  कर हत्या कर दी गई थी। इस दोनों फिल्मों का निर्देशन भारत सिंह कर रहे हैं। भारत सिंह सहायक निर्देशक के तौर पर 'मणिकर्णिका झांसी की रानी' और 'इमरजेंसी' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं।
NTR: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनटी रामाराव के सम्मान में लॉन्च किया 100 रुपये का सिक्का, परिवार रहा मौजूद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed