फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्देशक संतोष सिवान ने किया हिंदी सिनेमा में सेकेंड इनिंग्स का एलान, साथ आया साउथ का ये मशहूर सितारा

Fri, 01 Jan 2021 08:17 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 01 Jan 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar and SS Rajamouli Launches Poster Of Director Santosh Sivan Upcoming Film Mumbaikar Starring Vijay Sethupati
मुंबईकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान और करीना कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'अशोका' से 19 साल पहले हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक अपनी पहली पारी शुरू करने की कोशिश करने वाले सेलिब्रिटी सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवान एक बार फिर बड़े सितारों के साथ बड़ी हिंदी फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है, 'मुंबईकर' और साल के पहले दिन सोशल मीडिया पर इस फिल्म के पोस्टर जारी किए करण जौहर और एसएस राजामौली ने।

Karan Johar and SS Rajamouli Launches Poster Of Director Santosh Sivan Upcoming Film Mumbaikar Starring Vijay Sethupati
विजय सेतुपति

पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से पढ़कर निकले बेस्ट सिनेमैटोग्राफर के चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत अब तक कुल 11 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों में शामिल रहे संतोष सिवान का कैमरा सिल्वर स्क्रीन को कैनवस समझ कर तस्वीरें उकेरता है। बहुत सारे फिल्म दर्शक तो सिर्फ उनका नाम देखकर ही फिल्म देखने चले जाते हैं। बॉबी देओल जैसे स्टार किड्स की लॉन्चिंग फिल्मों के लिए उनका नाम सबसे पहले आता है। इस बार संतोष ने जो फिल्म बनाने की योजना बनाई है, उसके जरिए वह मुंबई की कहानी कहेंगे।

Karan Johar and SS Rajamouli Launches Poster Of Director Santosh Sivan Upcoming Film Mumbaikar Starring Vijay Sethupati
विक्रांत मैसी - फोटो : Twitter

मुंबई का एक बहुत ही प्रचलित नारा है, मी मुंबईकर। मतलब मैं मुंबई का हूं। कहा जा रहा है कि 'स्लमडॉग मिलेनियर' और 'गली ब्वॉय' के बाद 'मुंबईकर'  ऐसी फिल्म होगी जिसमें मुंबई को और भी ज्यादा गहराई से दिखाया जाएगा। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए विक्रांत मैसी, विजय सेतुपति, तान्या मानिकतला, संजय मिश्रा, रणवीर शौरी और सचिन खेडेकर का चुनाव किया जा चुका है। फिल्म 'मुंबईकर' के साथ विजय सेतुपति हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। आमिर खान ने इससे पहले 'लाल सिंह चड्ढा' में भी उन्हें काम करने का न्यौता दिया था लेकिन बात बनी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar and SS Rajamouli Launches Poster Of Director Santosh Sivan Upcoming Film Mumbaikar Starring Vijay Sethupati
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

'मुंबईकर' का पोस्टर सोशल मीडिया पर करण जौहर ने साझा किया है। फिल्म के बारे में करण जौहर कहते हैं, 'मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि मैं एक ऐसी फिल्म का पोस्टर प्रस्तुत कर रहा हूं जिसमें सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं। पहले तो खुद संतोष सिवान हैं जिनकी सिनेमैटोग्राफी और निर्देशन बहुत शानदार है। और दूसरे हुनरमंद कलाकार हैं विजय सेतुपति। उनके काम को तो दुनिया भर में सराहा जाता है। ये दो कलाकार एक साथ एक फिल्म में आ रहे हैं और इस फिल्म का फर्स्ट लुक साझा करने का सौभाग्य मुझे मिला है। यह मेरे लिए बहुत खास बात है। यह तो सिर्फ फर्स्ट लुक है लेकिन अभी इसमें बहुत कुछ होना बाकी है।'

विज्ञापन
Karan Johar and SS Rajamouli Launches Poster Of Director Santosh Sivan Upcoming Film Mumbaikar Starring Vijay Sethupati
संतोष सिवान - फोटो : Twitter

उधर, अपनी फिल्म के बारे में संतोष सिवान कहते हैं, 'हर शहर की अपनी आत्मा होती हैं इसलिए मुंबई की भी एक अलग कहानी है। मुंबई अपने आप में एक चुंबक है। यहां का धर्म और संस्कृति लोगों को समस्त भारत से अपनी ओर खींचते हैं। यह शहर सपनों का है, आशाओं का है, जादू से भरा हुआ है। एक अजनबी भी यहां अपनी जिंदगी बदल सकता है। मुंबई सिर्फ एक शहर हो सकता है लेकिन मुंबईकर होना एक भावना है। इसलिए, हमारी फिल्म का शीर्षक भी वही है। कलाकार भी हमने अपनी फिल्म के लिए हर तरह के लिए हैं। और, ये सब फिल्म में जादू भर देंगे।'

पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड संग छुट्टियां बिता रहीं आमिर खान की बेटी इरा खान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed