{"_id":"600d443cfa69bb3aa565a695","slug":"karan-johar-and-zoa-morani-spotted-stepping-out-of-his-car-in-way-to-attend-varun-dhawan-and-natasha-dalal-wedding-alibaug","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में शिरकत करने पहुंचे करण जौहर, अतरंगी लुक में आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में शिरकत करने पहुंचे करण जौहर, अतरंगी लुक में आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 24 Jan 2021 03:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार से निकल रहे फिल्म निर्माता करण जौहर
- फोटो : वीरल भयानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुछ घंटों बाद दोनों सात फेरे लेंगे, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के हो जाएंगे। शादी समारोह में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की है। इस बीच फिल्म निर्माता करण जौहर को कार से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस दौरान वे काफी अतरंगी अंदाज में दिखाई दिए। वरुण और नताशा की शादी अलीबाग में हो रही है।
2 of 4
अतरंगी लुक में नजर आए करण जौहर
- फोटो : वीरल भयानी
वहीं दूसरी तरफ वरुण धवन की करीबी दोस्त फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी जोया मोरानी भी शादी समारोह में शामिल होने जा रही हैं। उन्हें मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर एक नौका पर सवार होते हुए देखा गया।
3 of 4
करण जौहर को गेट वे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया
- फोटो : वीरल भयानी
वरुण धवन अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। करण जौहर अपने स्टूडेंट की शादी में कुछ ही देर में पहुंचने वाले हैं। शादी की वेन्यू से भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण धवन और नताशा दलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण-नताशा की शादी का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इसी बीच वरुण के फैंस के मन में ये सवाल भी आते हैं कि आखिर नताशा दलाल हैं कौन? दरअसल नताशा दलाल एक स्थापित फैशन डिजाइनर हैं। नताशा का खुद का ब्रांड लेबल है। उन्होंने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क से की है। न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी करने के बाद नताशा साल 2013 में भारत लौटी थीं। वरुण और नताशा बचपन से दोस्त रहे हैं। इन दोनों को कई पार्टीज और बॉलीवुड की गैदरिंग्स में साथ देखा जाता रहा है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।