निर्माता निर्देशक करण जौहर ने अपनी नई शागिर्द के नाम का एलान कर दिया है। फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट की जगह हिंदी सिनेमा की अगली कतार की हीरोइनों में शामिल कराने के बाद करण जौहर ने अगला बीड़ा अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया को टॉप की हीरोइन बनाने का उठाया है। वैसे, करण के लॉन्च किए पिछले दोनों हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के सितारे थोड़ा गर्दिश में हैं, हीरोइन आलिया भट्ट का करियर भी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बॉक्स ऑफिस नतीजों पर निर्भर करेगा।
लौट के करण जौहर स्टार किड पर आए, जुलाई में शुरू होगी संजय और महीप की बेटी की पहली फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में अपनी कंपनी के नए इरादों के बारे में बातें करते हुए करण जौहर ने हाल ही में नए चेहरों को अपनी फिल्मों, वेब सीरीज और डिजिटल उत्पादों में लॉन्च करने की एक बड़ी योजना का एलान किया है। चर्चित टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नरस्टोन के साथ मिलकर करण जौहर ने धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) का काम तेज करने का फैसला किया है और इसकी कमान अपने पुराने मित्र राजीव मसंद को सौंपी है।
धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) इन दिनों अपना एक दस्ता बना रही है। इस दस्ते में शामिल होने वाले कलाकारों को जनता के बीच बड़े सितारों के तौर पर प्रोजेक्ट करने का काम ये एजेंसी देखेगी। धर्मा प्रोडक्शंस और धर्माटिक इनके लिए कहानियां और फिल्में सोचेगी। और, जो कलाकार इनमें से हिट रहेंगे फिर उनका करियर भी ये एजेंसी ही आगे देखेगी। ये एक तरह का निवेश है जिसका रिटर्न इस तरह की कंपनियां इन कलाकारों के लिए दूसरे निर्माताओं से ली जाने वाली मोटी फीस के जरिए वसूलती है।
इस साल इस दस्ते में अब तक तृप्ति डिमरी, गुरफतेह पीरजादा, धैर्य करवा और लक्ष्य शामिल हो चुके हैं। महौला ऐसा बनाया गया था कि करण जौहर नए साल में सारे ऐसे नए चेहरों को मौका देंगे जिनका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते रहे घरानों से कोई लेना देना नहीं होगा। लेकिन, साल के पांचवें नए चेहरे पर आकर ही ये हवा दूसरी दिशा में बह निकली है। सोमवार को जिस चेहरे का एलान करण जौहर ने खुद किया, वह अभिनेता शनाया कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। शनाया की पहली फिल्म इसी साल जुलाई में शुरू होने जा रही है।
शनाया इससे पहले धर्मा की ही फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुकी हैं। उनकी मां महीप धर्मा की वेब सीरीज ’फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के पहले सीजन में दिख चुकी हैं। करण के लॉन्च किए पिछले तमाम सितारे इन दिनों हिंदी सिनेमा में संघर्ष कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर लगातार डांवाडोल है। वरुण धवन और आलिया भट्ट दोनों दो दो सुपरफ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। तारा सुतारिया और अनन्या पांडे का नाम बनना अभी बाकी है। कियारा आडवाणी को भी इन दिनों खूब प्रमोट किया जा रहा है। शनाया की फिल्म भी जुलाई में शुरू होने ही वाली है।