फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर ने क्या कहा ऐसा अमिताभ बच्चन हो गए नाराज, मांगनी पड़ गई माफी

Mon, 01 Jan 2018 11:21 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
karan johar apologises to amitabh bachchan on twitter
amitabh bachchan, karan johar

फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के काफी नजदीक रहे हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन एक कार्यक्रम में करण जौहर ने ऐसा कुछ कह दिया कि अमिताभ बच्चन नाराज हो गए।



पढ़ें: नए साल पर सुपरस्टार रजनीकांत का फैंस को तोहफा, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

karan johar apologises to amitabh bachchan on twitter
karan johar

दरअसल, करण जौहर और निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी एक चैनल के कार्यक्रम में मौजूद थे, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे कुछ सवाल पूछे थे। इसी दौरान करण जौहर ने कहा, 'एक समय पर मुझे लगता था कि फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग पंजाबी हैं क्योंकि मेरे पिता सभी से पंजाबी में बात करते थे। यहां तक कि वह अपने कास्ट और क्रू से भी पंजाबी में बात करते थे। यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी पंजाबी न होते हुए भी फर्राटेदार पंजाबी बोलते हैं।' 
 



 

karan johar apologises to amitabh bachchan on twitter
amitabh

करण जौहर की यह बात अमिताभ बच्चन को नागवार गुजरी। उन्होंने ट्विटर पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'करण, मैं पंजाबी इसलिए बोलता हूं क्योंकि मेरी मां सिख थीं जिसके कारण मैं आधा सिख हूं और इसलिए मैं पंजाबी बोल सकता हूं।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar apologises to amitabh bachchan on twitter
karan Johar

अमिताभ बच्‍चन के इस ट्वीट को देखते ही करण जौहर ने भी अपनी गलती मानने में जरा देर नहीं लगाई। करण जौहर ने तुरंत माफी मांगते हुए कहा ‘जी अमित अंकल, इस गलती के लिए माफी मांगता हूं।’
 



 

विज्ञापन
karan johar apologises to amitabh bachchan on twitter
अमिताभ बच्चन

बता दें कि अमिताभ बच्‍चन और करण जौहर कई फिल्‍मों में साथ काम कर चुके हैं। साथ ही करण जौहर के प्रोडक्‍शन की फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' में अमिताभ बच्‍चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ नजर आने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed