{"_id":"5c0e1a44bdec224168292650","slug":"karan-johar-asked-question-to-mukesh-ambani-on-isha-ambani-pre-wedding-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीता के लगाए इस बैन से छुटकारा पाना चाहते हैं मुकेश अंबानी, इलेक्शन में जीत के सवाल पर दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीता के लगाए इस बैन से छुटकारा पाना चाहते हैं मुकेश अंबानी, इलेक्शन में जीत के सवाल पर दिया ये जवाब
Mon, 10 Dec 2018 01:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग पार्टी उदयपुर में बीते 2 दिन तक हुई। रविवार को हुई संगीत सेरेमनी में अंबानी परिवार समेत पूरे बॉलीवुड स्टार्स ने खूब डांस किया।
2 of 5
mukesh ambani
जहां एक तरफ शाहरुख खान और करण जौहर ने मिलकर इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में चार चांद लगाए। वहीं दूसरी तरफ संगीत सेरेमनी में मुकेश और नीता अंबानी ने फिल्म 'जब तक है जान' के गाने पर डांस किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान कई गेम्स भी खेले गए जिसमें से एक था क्विज कॉन्टेस्ट जो करण जौहर ने मुकेश अंबानी के साथ खेला।
3 of 5
isha ambani
- फोटो : Instagram
करण जौहर ने मुकेश अंबानी से पूछा, अगर वो एक दिन नीता अंबानी बनकर सुबह जगेंगे तो कौन सा काम करेंगे? तो मुकेश अंबानी ने कहा, मैं उन सभी फूड से बैन हटा दूंगा जो नीता ने मुझ पर लगा रखे हैं। करण ने सवाल किया, आपके हिसाब से चुनाव में कौन जीतेगा? तो मुकेश अंबानी ने कहा- कोई पॉलिटिकल पार्टी।
करण ने फिर तीसरा सवाल पूछा कि उनके होने वाले दामाद आनंद पीरामल का सीक्रेट क्या है? तो अंबानी ने कहा, 'ईशा को लगता है कि आनंद मेरी तरह है, जो कि अच्छा है और मुझे भी यही लगता है कि वो वाकई मेरी तरह हैं। हम दोनों ही फूड लवर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
isha ambani
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थित घर में 12 दिसंबर को होगी। जहां परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। बता दें ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी इटली के लेक कोमो में हुई थी। इंगेजमेंट में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।