फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' प्रभास ने बॉलीवुड में एंट्री के मांगे इतने करोड़, करण जौहर के उड़ गए होश

Thu, 26 Oct 2017 12:19 PM IST
Team Digital
Team Digital Updated Thu, 26 Oct 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar cancelled his plan to launch Prabhas in Bollywood, Here is reason
बाहुबली सीरीज से सुपरस्टार बन चुके प्रभास ने भारतीय सिनेमा में सफलता की नई बुलंदियों को चूमा। बाहुबली सीरीज की दोनों फिल्मों में अपने करियर के अहम 5 साल लगा देने के बाद लंबे समय से चर्चा थी कि प्रभास बॉलीवुड में जल्द एंट्री कर सकते हैं।
Karan Johar cancelled his plan to launch Prabhas in Bollywood, Here is reason
सिने फैंस को भरोसा था कि कोई न कोई फिल्ममेकर प्रभास के साथ फिल्म जरुर बनाएगा। लंबे समय बाद प्रभास की बॉलीवुड डेब्यू की पूरी बात भी चल पड़ी थी। मगर अब ये उम्मीद की लौ भी धुंधली पड़ चुकी है। इसके पीछे और कोई नहीं बल्कि खुद प्रभास ही हैं।
Karan Johar cancelled his plan to launch Prabhas in Bollywood, Here is reason
चौंकिए मत, ये सच है। एक अंग्रेजी अखबार की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर, प्रभास को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए पूरी तैयारी कर चुके थे। प्रभास से बात भी की गई, लेकिन प्रभास ने इस प्रोजेक्ट के लिए इतना बड़ा मुंह खोला कि करण जौहर भी ठंडे पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar cancelled his plan to launch Prabhas in Bollywood, Here is reason
बाहुबली की सफलता और लोकप्रियता को भुनाने की कोशिश में लगे प्रभास ने 20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम मांग की थी। ये कीमत सुपरस्टार रजनीकांत समेत किसी भी साउथ सितारें की बॉलीवुड मार्केट वैल्यू से कही ज्यादा है। यही कारण है कि करण जौहर को कीमत काफी ज्यादा लगी। 
विज्ञापन
Karan Johar cancelled his plan to launch Prabhas in Bollywood, Here is reason
इसके बाद करण जौहर ने प्रभास को बॉलीवुड में लांच करने का फैसला बदल दिया। इस समय प्रभास अपनी नई फिल्म 'साहो' पर काम कर रहे हैं, जो कि तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिन्दी में बनाई जा रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और नील नितिन मुकेश जैसे अभिनेता हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed