करण जौहर हिंदी फिल्म जगत के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में प्यार-रोमांस से भरपूर खूब फिल्में बनाई हैं। अगर यह कहें कि करण जौहर की फिल्मों ने ही लोगों को प्यार करना सिखाया है, तो यह गलत नहीं होगा। करण ने 1998 में बेहतरीन फिल्म कुछ कुछ होता है के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके बाद से तो करण ने अपनी बेहतरीन कहानियों की झड़ी लगा दी थी। अब करण जौहर के इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2023 में इसका जश्न मनाया जाएगा।
Karan Johar: इंडस्ट्री में करण के 25 साल पूरे होने का IFFM में मनाया जाएगा जश्न, फिल्म निर्माता ने कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने पिछले 25 साल में फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम से अमिट छाप छोड़ते हुए एक प्रतिष्ठित निर्देशक के रूप में खुद को स्थापित किया है। अब इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में अभिनेता के 25 साल का जश्न मनाया जाएगा। आईएफएफएम का उद्देश्य करण जौहर की उल्लेखनीय यात्रा उनकी कहानी और सिनेमा के प्रति उनके अटूट जुनून का जश्न मनाना है।
इसे भी पढ़ें- Aamir Ali: 'द ट्रायल' में इंटीमेट सीन देते हुए क्यों झिझक रहे थे आमिर अली, एक्टर ने किया वजह का खुलासा
करण जौहर ने न केवल एक फिल्म निर्माता के रूप में जबरदस्त सफलता हासिल की है, बल्कि उन्होंने एक निर्माता के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है। उन्होंने कैमरे के सामने और पीछे नई प्रतिभा को निखारने का काम भी किया है। इसके अलावा उन्होंने कई कलाकारों को भी लॉन्च किया है।
इसको लेकर करण ने कहा, मैं मेलबर्न के 14वें भारतीय फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह वर्ष मेरे लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि मैं एक फिल्म निर्माता के रूप में 25 साल का जश्न मना रहा हूं और मैं अपने करियर में इस माइल स्टोन को मनाने के लिए इससे बेहतर मंच के बारे में सोच ही नहीं सकता। करण आगे कहते हैं, एक फिल्म निर्माता के रूप में पिछले 25 साल चुनौतियों, जीत और सबक से भरपूर रहे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों करण जौहर अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं।