बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाते हैं। कुछ स्टार्स सोशल मीडिया अपनी मूवीज का प्रमोशन करते हैं तो कई अलग राह से प्रचार करते नजर आते हैं। चूंकी टीवी सीरियल्स का लोकप्रियता घर-घर तक होती है, ऐसे में कई बड़े सुपरस्टार्स अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। आइए इन सेलेब्स के बारे में जानते हैं...
Bollywood Stars: सलमान से लेकर शाहरुख तक..., जब फिल्म के प्रचार के लिए टीवी सीरियल में दिखे बॉलीवुड सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान यूं तो खुद ही छोटे पर्दे पर बिग बॉस शो में नजर आते हैं, लेकिन अपनी फिल्म के प्रचार के लिए वह डेली सोप में भी दिख चुके हैं। फिल्म प्रेम रतन धन पायो की रिलीज के समय वह सोनम कपूर के साथ कुमकुम भाग्य सीरियल का हिस्सा बने थे। इस सीरियल में वह मुख्य किरदारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखे थे।
शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। किंग खान भी छोटे पर्दे के सीरियल में अपनी फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आ चुके हैं। साथ निभाना साथिया के एक स्पेशल एपिसोड में वह काजोल के साथ दिखे थे।
इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल है। 70 के दशक से लेकर अब तक उनकी अदाकारी का जादू लोगों पर चल रहा है। फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स के समय वह छोटे पर्दे पर नजर आ चुके हैं। मशूहर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वह अपनी फिल्म का प्रचार करते हुए दिखे थे।
दीपिका पादुकोण एक नहीं बल्कि दो बार टीवी सीरियल का हिस्सा बन चुकी हैं। पहली बार वह रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी का प्रचार करने के लिए आई थी। इसके बाद वह फाइंडिंग फैनी के लिए ये है मोहब्बते में नजर आई थीं।