हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे गए दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना ने स्टारडम को भरपूर जीया। उनके व्यक्तित्व में एक अलग रौब था। कहा जाता है कि हर निर्माता-निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में लेना चाहते थे और उनसे मुलाकात के लिए घंटों लाइन में लगे रहते थे। इंडस्ट्री में काका ने एक से बढ़कर एक फिल्म दीं, इन्हीं में से एक फिल्म है 1971 में आई 'आनंद'। राजेश खन्ना ने अपनी जिंदगी के आखिरी दिन अपनी इसी फिल्म के किरदार आनंद सहगल की तरह गुजारे थे। ऐसा दावा उनके सबसे करीबी दोस्त ने हाल ही में किया है।
Rajesh Khanna: आखिरी दिनों में काका ने 'आनंद' की तरह जीना कर दिया था शुरू, जिगरी दोस्त ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में राजेश खन्ना के करीबी दोस्त रहे भूपेश रसीन ने काका के आखिरी दिनों का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने एक्टर के निधन वाले दिन पर भी बात की, जब वह कैंसर से अपनी लड़ाई हार गए थे। बता दें कि फिल्म 'आनंद' में राजेश खन्ना ने आनंद सहगल का रोल किया था, जो काफी खुशमिजाज शख्स था और आखिर में कैंसर से जंग हार गया था। जिंदगी के आखिरी दिनों में राजेश खन्ना भी कुछ इसी तरह जीने लगे थे।
एक्टर के दोस्त भूपेश रसीन ने उस समय को याद किया, जब दिवंगत एक्टर को कैंसर का पता चला था। उन्होंने बताया, 'कुछ दिनों तक वह भावुक हो जाते थे और कहते थे, 'बहुत जल्दी हो रहा है सबकुछ', लेकिन फिर उन्होंने इस पर काबू पा लिया था। मानें या न मानें, इसके बाद उन्होंने अपनी यादगार फिल्म 'आनंद' में अपने किरदार 'आनंद सहगल' की तरह जिंदगी जीना शुरू कर दिया था। वह मजाक में अपने डॉक्टर, डॉ. जगन्नाथ से पूछते थे कि उनका वीजा कब समाप्त होने वाला है'।
Randeep Hooda: असली हीरो बने रणदीप हुड्डा, हरियाणा में गर्लफ्रेंड के साथ बाढ़ पीड़ितों को बांटे खाने के पैकेट
भूपेश रसीन ने काका के निधन वाला दिन भी याद किया और इसे अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन बताया। उन्होंने कहा, 'हां वह मेरे जीवन का सबसे दुखद दिन था। मुझे याद है कि अक्षय कुमार और मैं उनके पैरों के पास थे, जब उनकी नब्ज धीमी हो रही थी। उनकी दूसरी तरफ ट्विंकल और रिंकी थीं। डिंपल अपनी बेटियों के पास थीं। घर में कमरे के दरवाजे के पास अंजू महेंद्रू (राजेश खन्ना की एक्स गर्लफ्रेंड) भी थीं'। बता दें कि अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना का रिश्ता बी-टाउन के गलियारों में काफी चर्चित था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बचपन के दोस्त थे और लिव इन में रहते थे। हालांकि, बाद में दोनों के बीच कई चीजों को लेकर बहस और लड़ाई हेने लगी थी, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था।
Ranveer Singh: दीपिका को खुश करने के लिए रणवीर सिंह ने आलिया के झुमकों पर ठोका दावा? कही यह बात
भूपेश रसीन ने आगे कहा, 'हम आपस में भाई-भाई थे और हमारा रिश्ता खून के रिश्ते से कहीं बढ़कर था। हमने 22 साल से अधिक समय एक साथ बिताया। हम चर्चा करते थे, बहस करते थे या लड़ते भी थे। मैं उन्हें हर दिन, हर पल याद करता हूं'। बता दें कि राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 में हुआ था।
Atul Parchure: कैंसर के कारण अतुल को नहीं मिल रहा था काम, बोले- लोगों ने कहा था मेरे पास सिर्फ छह महीने हैं