{"_id":"5bfd3037bdec22414b47c365","slug":"karan-johar-had-joined-class-for-this-special-part-of-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आदमी' बनने के लिए करण जौहर ने ली 3 साल ट्रेनिंग, पापा से ट्यूशन का बहाना बनाकर जाते थे यहां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'आदमी' बनने के लिए करण जौहर ने ली 3 साल ट्रेनिंग, पापा से ट्यूशन का बहाना बनाकर जाते थे यहां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karan johar salman khan
Link Copied
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे टॉप पर हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन तले एक से एक हिट फिल्म बड़े परदे पर देखी जा रही हैं। करण का ड्रेसिंग स्टाइल भी लोगों के बीच खास पहचान रखता है और परदे पर उनका प्रस्तुतिकरण अच्छे-अच्छे एक्टर्स को मात देता है। लेकिन करण की जिंदगी में एक ऐसा भी मोड़ आया था जब लोग उन्हें उनकी आवाज को लेकर बाते बनाया करते थे...
Trending Videos
2 of 5
Karan Johar
लोगों की बाते सुन करण जौहर डॉक्टर के पास गए और इसका इलाज करवाया। करण ने बताया 'मैं बचपन से ही ये सुनता आया हूं कि लड़कियों से जैसे ना बोलो, ना चलो और ना ही डांस करो, कई बार लोगों ने मुझे यह कहा कि मेरी आवाज लड़कियों जैसी है, 'मैं 15 साल का था और इलाज करवाने डॉक्टर के पास चला गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
karan johar
करण स्पीच थेरपिस्ट के पास गए और अपनी आवाज का चेकअप करवाया। करण ने डॉक्टर को बताया कि सब लोग उनकी आवाज को लड़कियों जैसा बताते हैं। इसके लिए करण को 3 साल की ट्रेनिंग लेनी पड़ी जो कि उनके लिए बहुत टॉर्चर करने वाला सेशन रहा था। करण ने यह भी बताया कि वह पापा से ट्यूशन का बहाना कर डॉक्टर के पास जाते थे। 'मैं पापा से ये नहीं कह सकता था कि मैं आदमी बनने के लिए जा रहा हूं।'
4 of 5
karan johar
करण ने आगे और खुलासे करते हुए बताया कि उन्होंने आठ साल की उम्र में फिल्म सरगम देखी थी। फिल्म के फेमस गाने ढपली वाले ढपली बजा पर वह नाचा करते थे। लेकिन करण ने कहा कि वह इस गाने की एक्ट्रेस का ही डांस करते थे ऋषि कपूर का नहीं। बता दें कि इस गाने में एक्ट्रेस जया प्रदा ने डांस किया था।
विज्ञापन
5 of 5
karan johar
करण ने आखिर में बताया 'मुझे स्कूल में अध्यापक और दोस्त यही कहते थे कि मैं लड़कियों की तरह रोता हूं, डांस करता हूं, लेकिन मैं इन सब चीजों को अपने बच्चों पर नहीं थोप सकता वो जैसे चाहे वैसे करेंगे मेरी तरफ से उनपर कोई जबरदस्ती और दबाव नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।