{"_id":"605c1efd9a53054ac4485422","slug":"karan-johar-had-revealed-when-shah-rukh-khan-got-upset-because-he-didnt-take-him-in-one-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती में आ गई थी दरार, इस वजह से सालों तक रही अनबन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती में आ गई थी दरार, इस वजह से सालों तक रही अनबन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, करण जौहर
- फोटो : टीवी शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती एक मिसाल है। करण जौहर ने बतौर निर्देशक अपनी डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है शाहरुख खान के साथ की थी। उसके बाद दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब उनकी दोस्ती में दरार पैदा हो गई।
2 of 5
शाहरुख खान, करण जौहर
- फोटो : instagram
करण जौहर ने अपनी किताब अनसूटेबल ब्वॉय में इसका जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कैसे कुछ लोग उनकी दोस्ती को देखते थे और कैसे एक फिल्म ने फिर से उनकी दोस्ती को मजबूत कर दिया। करण लिखते हैं कि 'शाहरुख खान एक पजेसिव दोस्त हैं। मुझे लगता है कि मैंने उनके बिना फिल्म बनाई तो उन्हें इस बात का बहुत दुख हुआ और मुझे लगता है कि मैं तब दुखी हुआ जब उसने मुझे उस तरह से करीबी महसूस नहीं कराया। मैंने इसे अलग तरह से लिया। मुझे लगता है कि हम बिना किसी कारण के दो आहत दोस्त थे।'
3 of 5
पीकू की सक्सेस पार्टी के दौरान की तस्वीर
- फोटो : फाइल
काफी समय तक करण जौहर और शाहरुख खान के बीच अनबन रही। बाद में दोनों फिल्म पीकू की सक्सेस पार्टी के दौरान मिले जहां उन्होंने पुरानी बातों को भुला दिया। उस वक्त पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें जोया अख्तर, होमी अदजानिया और अनीता श्रॉफ अदजानिया भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माई नेम इज खान
- फोटो : पोस्टर
पीकू साल 2015 में रिलीज हुई थी जिसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। साल 2010 में करण जौहर ने शाहरुख खान के साथ फिल्म माई नेम इज खान की थी। उसके बाद जब वे फिर से मिले तो 2016 में ऐ दिल है मुश्किल की। हालांकि इसमें शाहरुख कैमियो रोल में थे।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर
- फोटो : instagram/karanjohar
करण और शाहरुख की दोस्ती को लेकर कई तरह की बातें भी की गईं। इस पर करण लिखते हैं कि 'अगर मैं आपसे कहूं कि आप अपने भाई के साथ सो रहे थे तो आपको कैसा लगेगा? मेरे लिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शाहरुख और मैं किस तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। वह एक पिता की तरह हैं। एक बड़े भाई की तरह हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।