हाल ही में करण जौहर ने इंटरनेशनल पॉप स्टार कैटी पैरी के लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। वहीं सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने कैटी के साथ अपने फोटोज भी शेयर किए। लेकिन इस बीच कैटी पैरी और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
INSIDE VIDEO: कैटी पैरी से शाहिद की पत्नी ने कह दी कुछ ऐसी बात, वायरल हो रहा सिगंर का रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोशल मीडिया पर कैटी पैरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कैटी पैरी के साथ शाहिद कपूर, मीरा कपूर और करण जौहर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि तीनों-चारो लोग आपस में बात कर रहे हैं। लेकिन इस बीच मीरा कुछ ऐसा कह देती हैं कि कैटी के चेहरे के हाव-भाव ही बदल जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आवाज साफ नहीं है इसलिए ये कहना तो मुश्किल है कि दोनों के बीच बात क्या हुई। लेकिन एक्सप्रेशन्स देखकर ये साफ है कि मीरा की बात कैटी को काफी पसंद आई और हैरान भी कर गई। वहीं वीडियो में करण भी कैरी से बात करते नजर आ रहे हैं और साथ ही साथ शाहिद साथ में खड़े मुस्कुरा रहे हैं।
A post shared by SHAHID KAPOOR FANGIRL 🇵🇰 (@___shahidk) on
बता दें कि मीरा के अलावा भी कैटी पैरी के साथ इस पार्टी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। करण की इस पार्टी में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत के साथ ही साथ आलिया भट्ट, नताशा पूनावाला, मलाइका अरोड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर जैसे कई सितारों शामिल हुए।
गौरतलब है कि शनिवार-रविवार को कैटी पैरी का मुंबई में कंसर्ट है। वहीं इससे पहले कैटी सात साल पहले भारत आईं थीं। उस दौरान उन्होंने आईपीएल सेरेमनी में परफॉर्म किया था। उस वक्त भी कैटी के फोटोज- वीडियोज को सभी ने काफी पसंद किया था।
पढ़ें: पति के बाद अब सुर्खियों में राखी सावंत की बेटी, जानें वायरल वीडियो का सच