फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कॉफी विद करण' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं जाह्नवी, करण जौहर ने फोटो पोस्ट कर दी जानकारी

Sat, 06 Oct 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Koffee With Karan 6 Arjun Kapoor and Janhvi Kapoor in show
arjun kapoor janhvi kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम

डायरेक्टर करण जौहर छोटे परदे पर पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन से वापसी करने जा रहे हैं। इस शो का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'कॉफी विद करण' 21 अक्टूबर से ऑन एयर होगा। बात करें 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 की तो बताया जा रहा है कि इस बार का सीजन बेहद खास रहने वाला है। शो के कुछ एपिसोड की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

Karan Johar Koffee With Karan 6 Arjun Kapoor and Janhvi Kapoor in show
karan johar

करण के इस शो में कई नई जोड़ियां भी इस दफा नजर आने वाली हैं, जिनमें पिता-पुत्री से लेकर भाई-बहन तक की जोड़ी शामिल है। इन्हीं में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर की जोड़ी भी शामिल होने जा रही है। जल्द ही ये शो ऑन एयर होगा, जिसमें आप दोनों की जिंदगी से जुड़ी कई बातों को करीब से जान पाएंगे। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर की सेट से फोटो पोस्ट की है और बताया है कि दोनों से बातचीत काफी अच्छी रही।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The #koffeewithkaran sibling episode! Was so lovely to chat with this hysterical brother sister duo!!! @arjunkapoor @janhvikapoor ☕️☕️☕️❤️

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

Karan Johar Koffee With Karan 6 Arjun Kapoor and Janhvi Kapoor in show
sara ali
अब देखना दिलचस्प होगा कि शो के दौरान दोनों एक-दूसरे को लेकर क्या नए खुलासे करते हैं। इससे पहले सैफ अली खान और सारा अली खान की फोटो भी सामने आई थी।खबर है कि 'कॉफी विद करण' में इस बार बॉलीवुड की कई जोड़ियां नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर एक एपिसोड में पहली बार एक साथ आने वाले हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि इसी शो पर पहली बार रणवीर-दीपिका अपने रिलेशनशिप को स्वीकार करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Koffee With Karan 6 Arjun Kapoor and Janhvi Kapoor in show
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर
बता दें कि करण जौहर, जाह्नवी कपूर के बेहद करीब हैं। जाह्नवी ने करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बात करें अर्जुन की तो श्रीदेवी के निधन के बाद से ही अर्जुन अपने पिता बोनी कपूर के साथ ही जाह्नवी और खुशी के लिए काफी प्रोटेक्टिव हो गए हैं। जाह्नवी के डेब्यू के दौरान भी अर्जुन उन्हें मोटिवेट करते नजर आए थे।
विज्ञापन
Karan Johar Koffee With Karan 6 Arjun Kapoor and Janhvi Kapoor in show
koffee with Karan
आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। दो नामों का खुलासा तो हो चुका है फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक एलान का है कि वे और किन हस्तियों को इस बार शो में बुलाने वाले हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed