फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: एयरपोर्ट पर मीडिया से बचकर भागे नाना पाटेकर, तनुश्री पर नहीं बोले एक भी शब्द

Sat, 06 Oct 2018 04:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
nana patekar is seen at jodhpur airport with media
Bollywood

बॉलीवुड में इस वक्त नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता का विवाद सबसे ज्यादा गरमाया हुआ है। कई बॉलीवुड स्टार्स तनुश्री को सपोर्ट करते नजर आए तो कईयों ने नाना का साथ दिया। गौरतलब है कि नाना पाटेकर जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया के हत्थे चढ़े। बता दें कि वह मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। लेकिन इस दौरान वह  मीडिया से बचते दिखाई दिए...

nana patekar is seen at jodhpur airport with media
bollywood

दरअसल, पिछले दिनों वह फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग के सिलसिले में फराह खान के साथ जैसलमेर के लिए निकले थे और अब मुंबई वापस आ रहे हैं। वहीं, जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया ने उन्हें तनुश्री के आरोपों पर घेरना चाहा लेकिन नाना के आस-पास उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स ने कड़ी सुरक्षा की हुई थी जिसके चलते वह वहां से चुपचाप निकलने में कामयाब रहे। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Follow me @imranali7367 #Bollywood #amazing #actor #Nanapatekar #today #Rajasthan #Suryanagari #Jodhpur #Jodhpurairport #to #Mumbai #shooting #in #Jaisalmer #Housefull4 #video by Imran Ali Mo.... 9667728555 @zoomtv @pinkVilla @timc.official @ravishkumarndtv #follow me @imranali7367

A post shared by Imran Ali (@imranali7367) on

nana patekar is seen at jodhpur airport with media
nana patekar

बता दें कि तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री के मुताबिक यह सब उनके साथ साल 2008 में ‘फिल्म हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। तनुश्री के आरोपों के बाद बॉलीवुड भी दो गुटों में बंट चुका है और ज्यादातर स्टार्स तनुश्री के सपोर्ट में आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nana patekar is seen at jodhpur airport with media
tanushree dutta

इतना ही नहीं तनुश्री ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ भी यौन शोषण का आरोप लगाया है । समय बीतने के साथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज ने तनुश्री का साथ देना शुरू कर दिया है। इसमें अर्जुन कपूर, कुणाल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, टि्वंकल खन्ना, पूजा भट्ट और परिणीति चोपड़ा शामिल हैं।

विज्ञापन
nana patekar is seen at jodhpur airport with media
tanushree

वहीं कुछ बड़े स्टार्स ने इस मामले पर अभी भी चुप्पी साध रखी है। हाल ही में एक न्यूज चैनल ने इस मामले की सच्चाई जानने के लिए स्टिंग ऑपरेशन किया था। इसमें एफटीआईआई अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान और फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर शामिल थे । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed