फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण जौहर ने क्रिप्टिक नोट साझा कर जारी की चेतावनी, वायरल पोस्ट से निर्देशक ने किस पर साधा निशाना?

Wed, 29 Nov 2023 10:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 29 Nov 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Koffee With Karan 8 host Shares Cryptic Note on Compliments see directors viral post here
करण जौहर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर वैसे तो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन पिछले काफी दिनों से वह अपने चर्चित शो 'कॉफी विद करण 8' को लेकर मीडिया खबरों में छाए हुए हैं। करण जौहर अक्सर मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। लेकिन निर्देशक को ट्रोल करने वालों की कमी नहीं है। वह नेपोटिज्म से लेकर बाकी कई वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाते हैं। करण जौहर यूं तो ट्रोल्स से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन कभी-कभी वह उन पर पलटवार भी करते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला जब निर्देशक ने सोशल मीडिया पर कॉम्पलिमेंट्स पर एक क्रिप्टिक नोट साझा किया। 

Karan Johar Koffee With Karan 8 host Shares Cryptic Note on Compliments see directors viral post here
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले कॉम्प्लिमेंट को लेकर एक क्रिप्टिक नोट साझा कर सनसनी मचा दी है। निर्देशक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक एक्सजॉसटेड इंसान को संबोधित किया, जो किसी की तारीफ करना चाहता है। करण ने लिखा, 'प्रिय एक्सजॉसटेड इंसान… एक चेतावनी! हर बार जब आप किसी की तारीफ सो से शुरू करते हैं... तो आपसे उम्मीद की जाती है कि अंत वाव से होगा।'

Karan Johar Koffee With Karan 8 host Shares Cryptic Note on Compliments see directors viral post here
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा, 'यह खतरनाक है और भविष्य में तुम्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसलिए कृपया अपने मौखिक कॉम्प्लिमेंट्स में बदलाव करें। लव।' करण जौहर के इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर इसके जरिए निर्देशक ने किस व्यक्ति पर निशाना साझा है। वे लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि करण जौहर इस क्रिप्टिक नोट से फैंस को संबोधित कर रहे थे या इसका उद्देश्य किसी पर निशाना साधना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Koffee With Karan 8 host Shares Cryptic Note on Compliments see directors viral post here
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर इस समय अपने शो 'कॉफी विद करण 8' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज निर्देशक 'कॉफी विद करण 8' का नया एपिसोड रिलीज करेंगे। इस एपिसोड में रानी मुखर्जी और काजोल काउच पर बैठी नजर आएंगी। 'कॉफी विद करण' के प्रोमो से पता चला था कि तीनों की तिकड़ी मिलकर 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों के बारे में बात करती नजर आएगी। इसके साथ ही करण जौहर काजोल और रानी की जिंदगी से जुड़े कई राज दुनिया के सामने खोलेंगे। इतना ही नहीं काजोल, करण और रानी को मजाक-मजाक में एपिसोड से बाहर जाने की धमकी भी देती नजर आईं।
KWK 8: 'कॉफी विद करण' में करण ने रानी-आदित्य की शादी पर किया खुलासा, अपनी मां से झूठ बोलकर पहुंचे थे निर्देशक

विज्ञापन
Karan Johar Koffee With Karan 8 host Shares Cryptic Note on Compliments see directors viral post here
करण जौहर, रानी मुखर्जी, काजोल - फोटो : instagram

बता दें, काजोल और रानी पहले भी शो में आ चुकी हैं। वे 'कॉफी विद करण' के दूसरे सीजन में शाहरुख खान के साथ दिखाई दी थीं। हालांकि, यह पहली बार है जब दोनों चचेरी बहनें एक साथ शो में पहुंचेंगी। नया एपिसोड आज रात 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर रिलीज किया जाएगा। करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक को आखिरी बार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के निर्देशक की कुर्सी पर बैठे देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया-रणवीर के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में थे। 
Randeep-Lin Wedding: शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम, सोशल मीडिया पर छाई कपल की पहली तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed