फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण ने सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- आप पॉप कल्चर पर राज करने वाले हैं

Wed, 14 Jun 2023 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Jun 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar pens note for Suhana Khan and Agastya Nanda for The Archies says Literally held them in my arms
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में चलते रहते हैं। कभी वह ऐसा बयान दे देते हैं तो कभी कोई उन पर आरोप लगा देता है। करण जौहर ऐसे शख्स हैं जिन पर नेपोटिज्म का आरोप तो कई बार लग चुका है। अब हाल ही में, करण ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के लिए बेहद प्यारा नोट लिखा है।

Karan Johar pens note for Suhana Khan and Agastya Nanda for The Archies says Literally held them in my arms
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, जोया अख्तर ने ‘द आर्चीज’ का नया पोस्टर लॉन्च किया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर  रही है। फिल्म निर्माता करण जौहर ने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ के नए पोस्टर की प्रशंसा की है और कहा है कि आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म में युवा कलाकार बेहद प्यारे दिख रहे हैं।

Jubin Nautiyal: कई बार रिजेक्शन झेलने के बाद नहीं टूटा जुबिन का हौसला, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज

Karan Johar pens note for Suhana Khan and Agastya Nanda for The Archies says Literally held them in my arms
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर  सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के लिए एक नोट लिखा यह याद करते हुए कि कैसे करण ने उन्हें बचपन में अपनी गोद में खिलाया था और आज वे लाइव-एक्शन के साथ अपनी बड़ी वैश्विक शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।आर्चीज में मिहिर आहूजा, डॉट, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी हैं।

Avatar The Way of Water: इन महिला किरदारों ने अवतार 2 को बनाया अचूक, कहानी हर मोड़ पर किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar pens note for Suhana Khan and Agastya Nanda for The Archies says Literally held them in my arms
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने लिखा, ‘जाओ! बच्चे बड़े होकर कितने अच्छे लगते हैं! विश्वास नहीं होता कि बच्चे इतनी जल्दी कैसे बड़े हो जाते हैं। मैंने सचमुच एग्गी और सुहाना को अपनी गोद में खिलाया है और इस बेहतरीन फिल्म के सभी प्रतिभाशाली बच्चों को मैंने अपने सामने बड़े होते हुए देखा है। यह फिल्म और बच्चे अब पॉप कल्चर पर राज करने जा रहा हैं। आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं बच्चों।’

Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिल गया है नया हमसफर? आदिल के बाद अब किसके साथ घूम रहीं 'ड्रामा क्वीन'

विज्ञापन
Karan Johar pens note for Suhana Khan and Agastya Nanda for The Archies says Literally held them in my arms
करण जौहर - फोटो : Insatagram- @karanjohar

आपको बता दें कि करण जौहर जल्दी ही दर्शकों के लिए फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ लेकर आने वाले है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed