फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: करण जौहर की जान बचाने के लिए चट्टान की तरह खड़े हो गए थे शाहरुख खान, गोली खाने को तैयार था 'जवान'

Sun, 17 Sep 2023 08:27 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 17 Sep 2023 08:27 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar recalls how Shah Rukh Khan responded when underworld threatened his life
शाहरुख खान,करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में हैं। किंग खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने 10 दिनों के भीतर ही टिकट खिड़की पर 440.48 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। एटली के निर्देशन में बनी जवान को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच बी-टाउन के जाने-माने फिल्म मेकर करण जौहर ने एसआरके को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Karan Johar recalls how Shah Rukh Khan responded when underworld threatened his life
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान करण जौहर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने निर्देशन की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के प्रीमियर में खुद को एक बंद कमरे में बंद कर लिया था और शाहरुख खान ने उन्हें इससे बाहर आने में मदद की थी। उन्होंने कहा, ''मैं यह कभी नहीं भूलूंगा कि शाहरुख ने मुझे कैसे बाहर निकाला। मैं तुम्हारे लिए गोली खाऊंगा, तुम यहीं खड़े रहो। तब मुझे एहसास हुआ कि यह एक ऐसा रिश्ता है जो हमेशा के लिए है।''

Karan Johar recalls how Shah Rukh Khan responded when underworld threatened his life
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर ने पहले अपनी आत्मकथा 'द अनसूटेबल बॉय' में इस घटना के बारे में लिखा था, “फोन की घंटी बजी। मेरी मां ने इसे उठाया और यह अंडरवर्ल्ड से एक कॉल थी। एक आदमी की आवाज आई आपके बेटे ने लाल टी-शर्ट पहनी है, मैं उसे अभी देख सकता हूं और अगर आप इस फिल्म को शुक्रवार को रिलीज करेंगे तो हम उसे गोली मार देंगे।' किसी कारण से, वे नहीं चाहते थे कि फिल्म उस शुक्रवार को रिलीज हो हमें नहीं पता क्यों। यह अबू सलेम का फोन था और मेरी मां दहशत से कांप रही थी। उन्होंने फोन रख दिया और दरवाजे की ओर भागीं।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar recalls how Shah Rukh Khan responded when underworld threatened his life
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि जब यह बात शाहरुख को पता चली तो उन्होंने कहा, 'क्या बकवास है! वह अंदर गए और मुझे बाहर खींच लिया। उन्होंने कहा, 'मैं यहां आपके सामने खड़ा हूं। देखते हैं कौन तुम्हें गोली मारता है। मैं खड़ा हूं' यहीं।' मैंने कहा, 'नहीं, नहीं, नहीं, मेरी मां थी...' उन्होंने मेरी मां से कहा, 'कुछ नहीं होने वाला। मैं एक पठान हूं। मुझे कुछ नहीं हो सकता और आपके बेटे को कुछ नहीं होगा। वह ऐसा है मेरे भाई। कुछ नहीं होने वाला।"

विज्ञापन
Karan Johar recalls how Shah Rukh Khan responded when underworld threatened his life
जवान के प्रीव्यू में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति-स्टारर 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 440.48 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। जवान का निर्माण गौरी खान ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत किया है।

यह भी पढ़ें-  Salman Khan: सलमान खान ने साझा की भांजी अलीजेह के बचपन की तस्वीर, भावुक नोट में लिखा- मामू पर एक एहसान करो
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed