{"_id":"5e24c8f48ebc3e4b58684950","slug":"karan-johar-says-kabhi-khushi-kabhie-gham-is-biggest-slap-in-my-face","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' को बताया सबसे बड़ी भूल, बोले- ये मेरे मुंह पर एक तमाचा है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' को बताया सबसे बड़ी भूल, बोले- ये मेरे मुंह पर एक तमाचा है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 20 Jan 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Karan Johar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर कई बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। करण को अपनी पहली ही फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लिए बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। करण की दूसरी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' थीं जो दिसंबर साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म के 18 साल बीत जाने के बाद एक इंटरव्यू में करण ने कहा है कि ये फिल्म उनकी सबसे बड़ी भूल थी।
2 of 5
karan johar
- फोटो : social media
करण जौहर ने फिल्म कभी खुश कभी गम को अपने मुंह पर बड़ा तमाचा बताया है। उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा था कि मैं 'मुगल-ए-आजम' के बाद से आमिर खान की फिल्म 'लगान' और फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' तक हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बना रहा हूं। करण ने कहा कि उनका लक्ष्य इस फिल्म बॉलीवुड के बड़े स्टार्स को शामिल करना था।
3 of 5
Kabhi Khushi Kabhie Gham
करण जौहर ने कहा कि जब वह यह फिल्म बना रहे थे तो उन्हें लगा कि वो हिंदी सिनेमा की बेहतरीन और यादगार फिल्म बना रहे हैं, जिसे लोग सालों तक याद रखेंगे। इस फिल्म में करण ने अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर और रानी मुखर्जी जैसे बड़े सितारों को कास्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karan Johar
- फोटो : social media
करण ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म स्टोरीलाइन 'कभी कभी' से ली थी जबिक फैमिली वैल्यूज को 'हम आपके हैं कौन' से लिया गया था। उन्होंने कहा कि समीक्षा और पुरस्कारों के मामले में फिल्म को मिली खराब प्रतिक्रिया से वह हैरान हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
karan johar
हाल ही में करण जौहर ने अपनी हॉरर फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' के निगेटिव रिस्पॉस पर कहा था कि, 'यह मेरे करियर की पहली और आखिरी डरावनी फिल्म है। अब मैं कोई भी इस जॉनर की फिल्म नहीं बनाऊंगा। मैं हॉरर फिल्में देखना पसंद नहीं करता हूं तो मैं ऐसी फिल्में बनाने की सोच भी कैसे सकता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।