{"_id":"5cbedc8dbdec2214046f17b3","slug":"karan-johar-says-kareena-kapoor-and-ranbir-kapoor-minister-of-gossip-affiar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर का खुलासा, सोशल मीडिया पर गॉसिप फैलाते हैं रणबीर और करीना करती हैं ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर का खुलासा, सोशल मीडिया पर गॉसिप फैलाते हैं रणबीर और करीना करती हैं ये काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karan johar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा के शो में इस बार करण जौहर मेहमान बनकर पहुंचे थे । करण इस शो में अकेले नहीं बल्कि काजोल के साथ पहुंचे थे । दोनों ने शो में जमकर मस्ती की। कपिल शर्मा के शो में करण जौहर ने बॉलीवुड के कई स्टार्स के राज से पर्दा उठाया ।
2 of 5
Kapil Sharma
- फोटो : amar ujala
शो में करण जौहर को कठघरे में खड़ा किया गया और उनसे ट्रिकी सवाल पूछे गए। जिस तरह करण अपने शो में एक्टर-एक्ट्रेस को बुलाकर पूछते हैं । कपिल शर्मा ने करण जौहर से पूछा कि वो किस बॉलीवुड एक्टर को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहेंगे। करण ने बिना वक्त गंवाए अक्षय कुमार का नाम लिया।
3 of 5
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
उन्होंने कहा कि वो अक्षय कुमार को हेल्थ मिनिस्ट्री सौपेंगे । साथ ही करण ने ये भी कहा कि वो वरुण धवन को सोशल मीडिया मिनिस्टर बनाएंगे । इसके बाद करीना कपूर का नाम लेते हुए करण ने कहा कि वो बेबो को मिनिस्टर ऑफ गॉसिप अफेयर सौंपना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor khan
करण कहते हैं, 'बेबो जब सुबह उठती हैं तो सबसे पहले अपनी पीआर टीम को फोन करती हैं । इसके बाद पूरे दिन के गॉसिप को लेकर उनसे सवाल करती हैं। करीना कपूर का दूसरा कॉल मुझे आता है। मुझ से करीना इन सभी गॉसिप को कंफर्म करती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor
- फोटो : social media
करण जौहर ने कहा कि अगर किसी खबर को मीडिया तक पहुंचाना हो तो वो काम रणबीर कपूर अच्छे से करते हैं । हमें सारी खबरें रणबीर काे दे देनी चाहिए । वो दो दिन में उन खबरों को छपवा देंगे । करण जौहर ने बताया कि सोशल मीडिया पर जितनी भी खबर वायरल होती हैं उन सबके पीछे रणबीर का हाथ होता है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।